CM हाउस घेरने निकले कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प, पानी की बौछार कर रोका

admin
Updated At: 23 Dec 2024 at 11:48 PM
आरटीई नियमों में संशोधन, राज्य अब कक्षा 5वीं और 8वीं में छात्रों को कर सकेंगे फेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस अपने दिगज्ज नेताओं की मौजूदगी में सीएम हाउस का घेराव करने जा रही है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदर्शन में और पूर्व सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। वहीं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब दिल्ली से राजधानी रायपुर पहुंचे। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेसी सभा के बाद CM हाउस घेरने निकले हैं। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दो बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ गए। जहां पुलिस के साथ उनकी जमकर झूमाझटकी जारी है। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के साथ पूर्व सीएम भूपेश बघेल
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के साथ पूर्व सीएम भूपेश बघेल
नौजवानों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, पुलिस भर्ती पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार की नाकामी देखिए कि, एक आरक्षक को हाथ में सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी करनी पड़ी। नौजवान लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इस समय अराजकता की स्थिति है। बीजेपी की सरकार डराने धमकाने का काम कर रही है। विधायक देवेंद्र यादव आज जेल में हैं, कई कार्यकर्ता जेल में हैं। BJP को लगता है कि, हम जेल जाने से डर जाएंगे।
महतारी वंदन योजना में हो रहा भ्रष्टाचार
उन्होंने आगे कहा कि, अब तो हद हो गई सनी लियोनी के खाते में पैसे डाल दिए। सतनामी समाज के तो पीछे ही पड़ गए हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सनी लियोनी के खाते में पैसा भेज रहे हैं। मृत महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विकास के कामों के लिए पैसा नहीं है। महतारी वंदन योजना में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement