शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण के नाम से 4077 सरकारी स्कूल और शिक्षकों के पद को खत्म करने की साजिश: धनंजय सिँह ठाकुर

admin
Updated At: 14 Aug 2024 at 11:11 AM
CM विष्णुदेव साय कल बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु ऑनलाईन पोर्टल का करेंगे शुभारंभ, किलकिला में आयोजित संस्कृति गौरवगान एवं अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के नाम से प्रदेश के 4077 सरकारी स्कूलों और 12000 शिक्षकों के पद को खत्म करने की साजिश कर रही है। 4077 स्कूलों को बंद कर यहां के शिक्षकों को उन प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में भेजा जाएगा जहां शिक्षकों की कमी है. इन स्कूलों के बंद होने से यहां काम कर रहे 4 हजार रसोईया, 4 हजार स्वीपर और महिला स्व सहायता समूह जो मध्यान्ह भोजन बनाती है वो भी बेरोजगार हो जाएंगे. इसके अलावा ऐसे 20 हजार प्राइमरी और मिडिल स्कूल जहां शिक्षकों के रिक्त पद है। वहां अब शिक्षकों की भर्ती नहीं होगी मतलब साफ है। प्रदेश में 32000 शिक्षकों की नई भर्ती नहीं होगी। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 57000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था और बेरोजगार युवाओं से वोट लिया था। भाजपा एक ओर सरकारी स्कूल को बंद कर रही है शिक्षकों के पद को खत्म कर रही है दूसरी ओर युवाओं से भी वादाखिलाफी कर रही है।
जिलों के सरकारी विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा करेंगे कलेक्टर,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के 15 साल के शासनकाल में युक्तियुक्तकरण के नाम से 3500 से अधिक सरकारी स्कूलों को बंद किया गया था। 8 हजार शिक्षकों के पद को खत्म किया था अब वही काम फिर वर्तमान भाजपा की सरकार कर रही है। भाजपा निजीकरण के पक्षधर है और शिक्षा का बाजारीकरण 15 साल के शासनकाल के दौरान देखा गया था आज एक बार वही हालत प्रदेश से बनने जा रहे हैं।
हाथियो के प्राकृतिक आश्रय स्थल को उजाड़ने वाले राजधानी के पांच सितारा होटल में हाथी दिवस मना रहे है, क्या ऐसे रोकेंगे मानव हाथी द्वंद्व?:-कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान बंद सरकारी स्कूलों को खोला गया था। शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई थी। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर गरीब बच्चों को मुफ्त में अंग्रेजी की शिक्षा दिया जा रहा था। 16 स्थानीय बोली भाषा में बच्चों को पढ़ाई करवाई जा रही थी। बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल पुनः खोले गए थे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement