होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

संविधान गौरव अभियान : बीजेपी 11- 25 जनवरी तक निकालेगी गौरव यात्रा, चंदेल बनाए गए संयोजक, गुरु खुशवंत सह संयोजक

Featured Image

admin

Updated At: 09 Jan 2025 at 03:34 AM

HMPV वायरस का खतरा: अब 6 महीने की बच्ची हुई संक्रमित, देश में अब तक 9 मामले, छत्तीसगढ़ समेत राज्यों में अलर्ट रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी 11- 25 जनवरी तक भारतीय संविधान के 75वें वर्ष की गौरवशाली यात्रा निकालने जा रही है। इसके परिप्रेक्ष्य में संविधान गौरव अभियान का आयोजन किया जा रहा है। पूरे देश के साथ- साथ छत्तीसगढ़ में भी इस आयोजन की व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेशस्तरीय समिति भी गठित की गई है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने दी। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री रोहरा ने बताया कि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव के निर्देशानुसार "संविधान गौरव सम्मान अभियान" हेतु गठित प्रदेशस्तरीय समिति के संयोजक पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बनाए गए हैं। भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब समिति के सह संयोजक होंगे और नीलकंठ टेकाम, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय और किरण बघेल को सदस्य नियुक्त किया गया है। बुधवार को समिति की एक बैठक अभियान की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर हुई। कल 9 जनवरी को समिति की एक विस्तृत बैठक होगी। जिसमें प्रदेश स्तर पर अभियान के सफल संचालन की रूपरेखा पर चर्चा होगी। धन्य हुआ जशपुर : जैन संतो का जशपुर की पावन धरा पर हुआ मंगल प्रवेश, जैन धर्मावलंबियों ने गाजे बाजे के साथ किया भव्य स्वागत, 10 जनवरी को मुनि श्री का 45 वां अवतरण दिवस मनाया जायेगा वर्ष 2015 से लगातार जा रहा है मनाया श्री रोहरा ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 26 नवंबर, 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस संपूर्ण भारत में मनाया गया। सभी के लिए संविधान पवित्र एवं सर्वोच्च है, तब से प्रत्येक वर्ष संविधान के सम्मान में संविधान दिवस मनाते आ रहे हैं। भारतीय संविधान के 75वें वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर संसद के दोनों सदनों में विगत माह व्यापक चर्चा हुई। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर के सम्मान में पंचतीर्थ के निर्माण के साथ- साथ अनेकों प्रेरणात्मक कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में संभव हुए हैं। गरीब, शोषित एवं वंचित के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनेक ऐतिहासिक कार्य निरंतर किये जा रहे हैं। साय सरकार का बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा 50 गोष्ठियों का किया जाएगा आयोजन- चंदेल संविधान गौरव अभियान समिति के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल ने बताया कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार देशभर में 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत 11 जनवरी से 25 जनवरी तक सभी प्रदेशों की राजधानी एवं प्रमुख केन्द्रों पर 50 गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। इन गोष्ठियों में केन्द्र सरकार के मंत्रीगण एवं भाजपा नेताओं का संबोधन होगा। इसी प्रकार सभी जिला केन्द्रों में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 'हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान' पर गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। साय सरकार का बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा कई प्रतियोगिताओं का किया जायेगा आयोजन श्री चंदेल ने आगे बताया कि वहीं स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय और सभी शिक्षण संस्थानों में 'हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान' विषय पर क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। युवा मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावासों एवं कालेज संपर्क के माध्यम से युवाओं में भारत रत्न डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर के योगदान और भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि अनुसूचित जाति बहुल जिलों में रैली एवं सभा का आयोजन के अलावा 25 जनवरी को सभी मंडलों पर पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ एकत्रित होकर के भारतीय संविधान के प्रस्तावना एवं नीति निर्देशक तत्व को पढ़ेंगे व संक्षिप्त में इस पर चर्चा करेंगे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement