होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


CGNOW। Four innocent children tragically die after being burnt in fire.बीजेपीCMCheif ministerChhattisgarhSoni

आईपीएल की तैयारी के लिए चेन्नई पहुंचे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, CSK ने किया जोरदार स्वागत

Featured Image

admin

Updated At: 03 Mar 2023 at 07:24 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च को होगा। पहले मैच में चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना गत विजेता गुजरात टाइटंस से होगा। टूर्नामेंट के शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में ज्यादातर टीमों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के भी ज्यादातर खिलाड़ी चेन्नई पहुंच गए हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब गुरुवार (दो मार्च) को चेन्नई पहुंचे तो एयरपोर्ट से लेकर टीम होटल तक उनका जोरदार स्वागत है। कोरोना महामारी के कारण तीन साल तक चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर कोई आईपीएल मैच नहीं खेल पाई। फैंस को तीन साल से स्टेडियम में धोनी सहित पूरी टीम को देखने का इंतजार है। धोनी पर फूलों की बारिश हुई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है। 41 साल के महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। उन्होंने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाया है। हालांकि, पिछले साल मेगा ऑक्शन के बाद टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी। धोनी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कप्तानी भी छोड़ी थी। उनकी जगह रवींद्र जडेजा को कमान मिली थी, लेकिन वह दबाव को नहीं झेल पाए। ऐसे में धोनी को फिर से कमान सौंपी गई। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पिछले सीजन में 14 में से 10 मैचों में हारी थी। उसे सिर्फ चार जीत मिली थी। चेन्नई के आठ अंक थे। उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के भी आठ ही अंक थे, लेकिन वह नेट रनरेट में पीछे रहा था। मुंबई की टीम 10वें पायदान पर रही थी। टॉप-4 में दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स रही थीं। गुजरात ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉन्वे, ऋरुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, शुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्ष्णा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख राशिद, निशांत सिंधू, अजय मंडल, भगत वर्मा।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement