होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

फेमस बिल्डर का शव नाले से बरामद, पूरे इलाके में हड़कंप

Featured Image

admin

Updated At: 22 Nov 2024 at 06:22 PM

पटना ,के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक प्रसिद्ध बिल्डर का शव गुरुवार की देर शाम नाला से बरामद हुआ। मामले की जांच कर रही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंताजार कर रही है। रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा होगा कि मौत नाले में डूबने से हुई या हत्या है। घटना के बारे में बताया जाता है कि नोहसा निवासी पिनाइकल ग्रुप के मालिक शब्बीर आजम अपने एक बड़े प्रोजेक्ट के निमार्ण स्थल पर दोपहर में गये थे। निमार्ण कार्य का जायजा लेते हुए टहल रहे थे कि अचानक से लापता हो गये। कुछ देर बाद उनके कर्मचारी ने पास के नाला के पास मोबाइल देखा। मोबाइल कंपनी के मालिक का था। इसके बाद कर्मचारी उनकी खोज करने लगे, तब देखा की शव नाले में पड़ा है।शव को निकाल एम्स लेकर भागे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और छानबीन की। खुला नाला महज एक फीट ही था। पुलिस ने नाले में जमा पानी की भी मापी की। नाले में चार फीट पानी जमा था। पुलिस हर एक पहलू की जांच कर रही है। वहीं एक अन्य घटना में जहानाबाद के डेढ़सैया गांव में अपने मायके आई एक महिला को उसके पति ने चाकू गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला खुशबू देवी की शादी दो साल पूर्व पटना के गौरीचक निवासी बबलू से हुई थी। कुछ दिनों बाद पति बबलू का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने पर पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया था। दो माह पूर्व खुशबू अपने तीन माह के बच्चे के साथ मायके आ गई थी, जहां अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। गुरुवार को बबलू अपने ससुराल पहुंचा और खुशबू को साथ ले जाने की जिद करने लगा। खुशबू के पिता अशोक बाद में भेजने की बात कहकर अपने काम से निकल गए। घर में एक भाभी के अलावा बबलू-खुशबू और तीन माह का बच्चा रह गया। पिता के जाने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया,जिसके बाद आगबबूला बबलू ने मासूम बच्चे के सामने ही चाकू से गोदकर खुशबू की हत्या कर दी और फरार हो गया। चीख सुनकर भाभी अपने कमरे निकली, खुशबू को लहूलुहान देखकर अपने पति पिंटू और ससुर अशोक को सूचना दी। दोनों आनन फानन पहुंचे और खुशबू को सदर अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर स्वजन के बयान पर आरोपित बबलू पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement