होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistanfouren**Rape on pretext of marriage, accused arrested**

IPL मेगा ऑक्शन-LSG में केएल राहुल पर फैसला बाकी:रिटेंशन लिस्ट तैयार नहीं, पूरन-मयंक का नाम आगे; रोहित को रिटेन कर सकती है मुंबई

Featured Image

admin

Updated At: 23 Oct 2024 at 08:14 PM

लखनऊ  IPL में मुंबई इंडियंस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या को रिटेन कर सकती हैं। फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने बताया है कि मैनेजमेंट इन चारों को रिटेन करने पर विचार चल रहा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के एक अधिकारी ने कहा है कि अभी तक हमारी रिटेंशन लिस्ट तैयार नहीं की है। हम 29 अक्टूबर को अपनी सूची जारी करेंगे। जहां तक स्ट्राइक रेट की बात है तो उनका स्ट्राइक रेट कप्तान बनाने से पहले भी खराब था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फ्रेंचाइजी राहुल को रिलीज करने जा रही है। IPL का मेगा ऑक्शन नवंबर या दिसंबर में हो सकता है, हालांकि नीलामी की डेट और जगह अब तक तय नहीं है।

रिटेंशन का मतलब है, इस लिस्ट में जिन प्लेयर्स के नाम रहेंगे, उनकी नीलामी नहीं होगी। वे फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने रहेंगे।

IPL-2024 का मेगा ऑक्शन नवंबर-दिसंबर में हो सकता है। अब तक इसके आयोजन की डेट और वेन्यू तय नहीं है।
IPL-2024 का मेगा ऑक्शन नवंबर-दिसंबर में हो सकता है। अब तक इसके आयोजन की डेट और वेन्यू तय नहीं है।

 TOI ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को रिलीज करने जा रही है। तेज गेंदबाज मयंक यादव, रवि बिश्नोई और निकोलस पूरन रिटेन होने जा रहे हैं।

LSG के सूत्र के आधार पर रिपोर्ट में दावा किया गया कि टीम के मेंटोर जहीर खान और कोच जस्टिन लैंगर ने केएल राहुल के आंकड़ों को एनालाइज किया। इसमें साफ हो गया कि टीम लगभग सभी मैच हार गई है। केएल ने लंबे समय तक बल्लेबाजी की है और रन बनाए हैं। लेकिन उनका स्ट्राइक रेट गेम के मोमेंट से मेल नहीं खाता है।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम के साथ स्कोर अधिक हो रहे हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति को टॉप ऑर्डर में इतना समय लेने का जोखिम नहीं उठा सकते। फ्रेंचाइजी ने राहुल पर बोली लगाने से इनकार नहीं किया है। पिछले तीन सीजन में केएल राहुल ने 1410 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 130.65 रहा है। 2022 के सीजन में राहुल ने दो सेंचुरी जमाई थीं।

मुंबई के सूत्र ने बताया कि फ्रेंचाइजी तिलक वर्मा और ईशान किशन पर राइट टु मैच कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी की नजर अन्य युवाओं पर भी हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement