रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया संबोधित, बोले- जल्द टॉप थ्री इकोनॉमी में शामिल होगा भारत

admin
Updated At: 24 Feb 2023 at 06:35 PM
पश्चिम बंगाल में विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। शुक्रवार को दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आप सभी ने हाल ही की मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट देखी होगी, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 4-5 साल में हमारे देश की अर्थव्यवस्था, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होने वाली है।उन्होंने कहा कि हम इसी तरह से आगे बढ़ते रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा भारत, दुनिया की टॉप इकोनॉमी में से एक होगा। हमारा देश, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी के रूप में लगातार आगे बढ़ रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 2047 तक हमारा देश थर्ड या सेकंड नहीं, बल्कि टॉप इकोनॉमी के रूप में दुनिया के सामने होगा। यह उपलब्धि, गुरुदेव को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी, ऐसा मेरा मानना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जब हम समाज से जातिगत भेदभाव के उन्मूलन का प्रयास कर रहे हैं, महिला सशक्तीकरण का निरंतर प्रयास कर रहे हैं, किसानों मजदूरों को सशक्त कर रहे हैं, तो यह सब भारतीय समाज और राजनीति दोनों को ही सशक्त करने का प्रयास है, और इसके पीछे गुरुदेवजी की ही प्रेरणा है। राजनाथ ने कहा कि ‘जेथा गृहेर प्राचीर, आपन प्रांगणतले, दिवस-शर्वरी वोशुधारे, राखे नाई खंडो क्षुद्रो कोरि। इसे हमारे यहां ‘वसुधैव कुटुंबकम’ भी कहा गया है; यानी संपूर्ण विश्व एक परिवार है, जहां अपने पराए का कोई भेद नहीं है, और समस्त जीवों में, जड़-चेतन में एक ही तत्व के वास की कल्पना की गई है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement