डिप्टी सीएम विजय शर्मा नक्सलियों से शांति वार्ता करेंगे, लोकतंत्र बनाम माओवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

admin
Updated At: 03 Jun 2024 at 03:02 AM
एक्शन में कप्तान :-सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने वाले मालिकों की अब खैर नहीं, एसपी शशिमोहन सिंह खुद सड़क पर निकलकर लोगों को दी समझाइस
जगदलपुर- डिप्टी सीएम विजय शर्मा दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहने वाले हैं। जिसके लिए वे आज शाम को 5.30 बजे ही सड़क मार्ग से जगदलपुर पहुंच जाएंगे। यहां पहुंचकर नक्सलियों से शांति वार्ता करेंगे और सरकार की पुनर्वास नीति पर वरिष्ठ पत्रकार सामाजिक संगठन और वुद्धिजीवियों से अविनाश होटल में मुलाकात करेंगे। इतना ही नहीं श्यामाप्रसाद मुखर्जी हाल में आयोजित लोकतंत्र बनाम माओवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
डिप्टी सीएम शर्मा ने नक्सलियों से सुझाव मांगा था
कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने फार्म जारी कर नक्सलियों से भी सुझाव मांगा था। इसके अलावा जानकारी देते हुए कहा था कि, भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक 122 नक्सली ढेर हुए हैं। 415 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, 423 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, नक्सल समस्या का समाधान हमारी सरकार की बड़ी प्राथमिकता है। पुनर्वास और विकास से नक्सलवाद खत्म होना चाहिए। विभिन्न आयामों में एक साथ इस पर कार्य चल रहा है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने बताया कि, प्रदेश में BJP सरकार बनने के बाद विकास के काम तेजी आई है। बस्तर में विकास कार्यों को लेकर कहा कि, 11 सड़कों के काम पूरे हुए, 85 सड़कें चिन्हित हुई हैं। इनमें से 40 सड़कों के कार्य शुरू हो चुके हैं। अबूझमाड़ में भी 6 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। आजादी के बाद अब तक वहां सड़क नहीं बन पाई थी। साथ ही कहा कि, नक्सलियों के पुनर्वास पर सरकार तीव्रता से कार्य कर रही है। कोई और नया नक्सली ना बने इसकी चिंता सरकार कर रही है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement