होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

पदोन्नति,नियमितीकरण व अन्य शिक्षकीय समस्याओं को लेकर शालेय शिक्षक संघ और संयुक्त संचालक की हुई विस्तृत चर्चा- पदोन्नति व नियमितीकरण आदेश शीघ्र होंगे जारी-चन्द्रशेखर तिवारी...

Featured Image

admin

Updated At: 25 Dec 2024 at 03:08 AM

शालेय शिक्षक संघ द्वारा पदोन्नति, नियमितीकरण, परीक्षा अनुमति व अन्य शिक्षक समस्याओं को लेकर JD कार्यालय से सतत सम्पर्क बनाकर सार्थक प्रयास किया जा रहा है,जिसका परिणाम शीघ्र ही परिलक्षित होगा। संगठन के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर एवं सहायक संचालक सत्यनारायण स्वामी से आज विस्तृत चर्चा करने के बाद जानकारी दी कि.. संस्कृत शिक्षक पदोन्नति- लंबे समय से संस्कृत विषय के पात्र सहायक शिक्षक पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं, न्यायालयीन निर्णय होने के बावजूद इस विषय की पदोन्नति अब तक नही हो पाई है, शालेय शिक्षक संघ ने समस्त बाधाओं को दूर करने में महती भूमिका निभाई है जिसके फलस्वरूप अब जल्द ही संस्कृत शिक्षक के रिक्त पदों पर पदोन्नति दी जाएगी। नियमितीकरण- नव नियुक्त शिक्षक जिनकी अब तक नियमितीकरण नही हो पाई है उनकी भी चिंता शालेय शिक्षक संघ की ओर से की गई, संयुक्त संचालक ने बताया कि विभिन्न जिलों से जानकारी के अभाव में नियमतिकरण आदेश होने में विलंब हुआ है,अब यह बाधा दूर हो चुकी है। नियमतिकरण करने की प्रक्रिया भी पूर्णता की ओर है शीघ्र ही नियमितीकरण आदेश जारी होंगे। परीक्षा व अन्य अनुमति/ PHD वेतन वृद्धि- इन विषयों से सम्बंधित आदेश भी शीघ्र प्रसारित होंगे। वरिष्ठता सूची संशोधन- प्राचार्य और व्याख्याता पदोन्नति हेतु जारी वरिष्ठता सूची में व्याप्त त्रुटियों के उचित निराकरण पर संगठन ने विस्तृत सुझाव दिया जिससे त्रुटिरहित वरिष्ठता सूची जारी हो। मिडिल HM की पदोन्नति आदेश- पदोन्नति प्रक्रिया लगभग समाप्ति की ओर है। जल्द ही पदोन्नति आदेश जारी हो जायेंगे। जिसमे E और T LB संवर्ग मिलाकर लगभग 450 पदों पर हमारे शिक्षक साथी मिडिल HM बनने जा रहे हैं,पदोन्नति प्राप्त करने वाले शिक्षक साथियो को संगठन ने अग्रिम शुभकामनाएं दी है। शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शालेय शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी सहित सभी जिला प्रमुखों जितेंद्र शर्मा,सत्येंद्र सिंह,विष्णु शर्मा,शिवेंद्र चन्द्रवँशी,जितेंद्र पटेल,पवन साहू,गजराज सिंह राजपूत,कृष्णराज पांडेय,विजय बेलचंदन,अशोक देशमुख,तिलक सेन,अमित सिन्हा, विक्रम राजपूत, वीरेंद्र पारकर, योगेंद्र वर्मा,शशि कठोलिया, सुशील शर्मा आदि ने अपने अपने जिलों में उपरोक्त समस्याओं को लेकर जिलाशिक्षा अधिकारियों से मिलकर आ रही बाधाओं को दूर करने में अपनी महती भूमिका निभाई है जिसके त्वरित परिणाम सामने आने लगे है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement