होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

कुनकुरी में शुरू होगी डायलिसिस की सुविधा, जशपुर को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मिले 1 करोड़ 32 लाख रुपये, सीएम साय ने दी मंजूरी

Featured Image

admin

Updated At: 17 Jul 2024 at 12:03 PM

भीषण सड़क हादसे में परिवार के छह लोगों की मौत, पांच गंभीर जशपुर। आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवा में आमूल चूल परिवर्तन लाने के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार काम कर रहें हैं। जिले को 220 बिस्तर वाले सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की बड़ी सौगात देने के बाद सीएम ने जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक उपकरणों की कमी को दूर करने के लिए 1 करोड़ 32 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य सरकार देगी हर संभव सहयोग सीएम साय बोले : वैल्यू एडिशन का कार्य छत्तीसगढ़ में हो जानकारी के अनुसार इस स्वीकृत राशि से कुनकुरी में 48 लाख 32 हजार की लागत से डायलिसिस केन्द्र स्थापित किया जाएगा। इस प्रस्तावित केन्द्र के लिए स्वीकृत राशि में से 18 लाख 82 हजार रूपये की लागत से अल्ट्रा साउंड ग्राफी मशीन और 29 लाख 50 हजार रूपये की लागत से डायलिसिस यूनिट की खरीदी की जाएगी। कुनकुरी में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाने से गुर्दे की बीमारी से जुझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में डायलिसिस के लिए पीड़ित मरीजों को अंबिकापुर,रायगढ़,रायपुर,बिलासपुर और पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची और ओडिशा के सुंदरगढ़ व झारसुगड़ा तक दौड़ लगाना पड़ता है। कुनकुरी में डायलिसिस की सुविधा मिल जाने से मरीज और उनके स्वजनों को इस दौड़ से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ ही उन्हें अपने घर के नजदीक में डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी। 18 जुलाई को होने वाला CM साय का जनदर्शन स्थगित जानिये और कहां-कहां खर्च होगी राशि कुनकुरी में डायलिसिस की सुविधा के अलावा जिला चिकित्सालय में 20 लाख की लागत से सी आर्म मशीन स्थापित की जाएगी। इस मशीन का उपयोग हड्डी संबंधी जटिल बीमारियों के आपरेशन में किया जाता है। जिला चिकित्सालय में ही लेप्रोस्कोपिक मशीन के स्थापित करने के लिए 15 लाख 75 हजार रूपये का प्रविधान किया गया है। फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अत्याधुनिक एक्स रे मशीन के लिए राज्य सरकार ने 11 लाख ने 11 लाख 54 हजार रूपये,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम और मनोरा में 3 सौ लीटर की क्षमता वाली ब्लड बैग रेफ्रीजरेटर लगाने के लिए 8 लाख 97 हजार रूपये खर्च किया जाएगा। इसके लग जाने से जरूरतमंद मरीजों को इन अस्पतालों में खून उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे सबसे अधिक राहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को मिल सकेगी। बगीचा और पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लांड्री मशीन (कपड़ा साफ करने की मशीन) स्थापित करने के लिए 27 लाख 42 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। इससे इन अस्पतालों में मरीजों को साफ व हाईजेनिक चादर, तकिया और कपड़े मिल सकेगी। जशपुर में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास उल्लेखनिय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदवे साय के गृह जिले जशपुर में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। यहां बीते 7 माह में कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाली अस्पताल के साथ ही 7 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विकसीत करने के लिए मानव संसाधन जुटाने के लिए आवश्यक पदों की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिले में एंबुलेंस सुविधा में सुधार लाने के लिए 7 अतिरिक्त एम्बुलेंस और 1 मुक्तिांजलि शव वाहन उपलब्ध कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अब जिले में 21 एंबुलेंस मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसीत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement