बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कौन बनेगा मंत्री, इन नामों पर चर्चा तेज

admin
Updated At: 21 Jun 2024 at 03:36 PM
बारुद की गंध की बजाय अब गुलाब की खुशबू से महक रहा है… बस्तर
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने साय कैबिनेट से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। साय सरकार की कैबिनेट खत्म होने के बाद उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके पहले वे कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित सभी मंत्रियों ने बृजमोहन अग्रवाल शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर भाव-भीनी विदाई दी। बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब नए मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा भी तेज हो गई। लेकिन भाजपा शीर्ष नेतृत्व ही किसी एक नाम पर मुहर लगाएगा।
योग दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर के साइंस कॉलेज में 35 हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास
पार्टी के भीतर कैबिनेट विस्तार को लेकर एक चर्चा तेजी से दौड़ रही है। इसमें कहा जा रहा है कि पार्टी एक अनुभवी और एक युवा चेहर को मौका दे सकती है। इस बार पार्टी ने नए चेहरों पर भरोसा जताया है। इससे पहली बार के विधायक बने नेता भी सक्रिय है। इसमें रायपुर और दुर्ग के एक-एक नए विधायक भी दौड़ में प्रमुखता से आगे चल रहे हैं। दोनों संघ की पृष्ठभूमि से भी आते हैं। इनकी लाबिंग काफी मजबूत बताई जा रही है।
UGC ने छत्तीसगढ़ के 5 विश्वविद्यालय को किया डिफाल्टर घोषित, लिस्ट में देश के कुल 432 यूनिवर्सिटी का नाम शामिल
बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब होंगे लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर
इन नामों पर चर्चा
जानकारी के अनुसार मंत्री की दौड़ में राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी, गजेंद्र यादव और पुरंदर मिश्रा के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि मानसून सत्र के पहले ही नए मंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। क्योंकि संसदीय कार्य के मंत्री का जिम्मा भी बृजमोहन अग्रवाल के पास ही था। इसलिए मानसून सत्र के पहले संसदीय कार्य मंत्री बनना जरूरी है।
नीट परीक्षा की गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस का धरना राजीव गांधी चौक में
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement