मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सड़क दुर्घटना में घायल छात्र अजय राम की बची जान

admin
Updated At: 16 Jul 2024 at 10:30 PM
रेलवे ने ह्यूमनॉइड रोबोट को दी नौकरी, रखरखाव के काम में नहीं है इंसानों की जरूरत
जशपुरनगर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नवयुवक अजय राम की जान बच गई। अजय की जान बचाने के लिए चिकित्सकों को उसका एक हाथ काट कर अलग करना पड़ा।
थाना प्रभारी और तहसीलदार सस्पेंड: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कार्रवाई
रायपुर में उपचार के बाद स्वस्थ्य हो कर अजय अपने घर वापस आ गए हैं। अजय राम ने सीएम का आभार व्यक्त करने बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होनें बताया कि जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लाक के बंदरचुवां गांव के रहवासी हैं। इसी साल मार्च महिनें में एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य: राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उनके स्वजनों ने उपचार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सहायता मांगी थी। सीएम विष्णुदेव साय ने इस गरीब परिवार के चिराग की जान बचाने के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की थी।
एक साथ एक ही समय पर सर्वाधिक पौधे रोपित कर इस जिले ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पौधरोपण गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज
लगभग तीन माह तक चले उपचार के बाद अजय स्वस्थ हो कर अपने घर बंदरचुवां लौट आया है। सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे अजय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम की पहल से उसकी जान बची है। अन्यथा आर्थिक संकट से जूझ रहे उसके परिवार के लिए उसका उपचार कराना मुश्किल हो जाता है।
हर वार्ड में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर: प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा
सीएम कैंप कार्यालय ने अजय राम के भविष्य की राह आसान करने के लिए कृत्रिम हाथ और दिव्यांग प्रमाण पत्र की व्यवस्था करने का भरोसा दिया है। बच्चे की जान बचाने और उसके भविष्य की चिंता करने के लिए अजय राम के पिता महेश राम ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement