होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

धरती को जल्द मिलेगा एक और चांद, आसमान में दिखेंगे दो चंद्रमा!

Featured Image

admin

Updated At: 16 Sep 2024 at 03:21 AM

कवर्धा में बवाल : युवक का शव मिलने से फूटा आक्रोश, ग्रामीणों ने घर फूंक डाला एक अधेड़ को मार डाला, गांव में पहुंची फोर्स Science News: सौर मंडल में कई ग्रह हैं। इन ग्रहों के पास एक से अधिक चंद्रमा हैं, लेकिन पृथ्वी के पास सिर्फ एक चांद हैं। अब इस बीच वैज्ञानिको ने बड़ी जानकारी दी है। उनका कहना है कि पृथ्वी को जल्द ही एक अस्थायी चंद्रमा मिल सकता है। मतलब यह है कि कुछ समय के लिए पृथ्वी के पास दो चंद्रमा होंगे। यह एक बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना है। इस घटना से पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण की ताकत दिखेगी। हालांकि, यह आसमान में दिखने वाले चंद्रमा की तरह नहीं होगा, बल्कि यह एक एस्टेरॉयड के रूप में बेहद छोटा होगा। छोटा चांद बनाने वाले एस्टेरॉयड का नाम 2024 PT5 है। वैज्ञानिकों ने 7 अगस्त 2024 को इस एस्टेरॉयड की खोज की थी, जिसका व्यास करीब 10 मीटर है। 29 सितंबर से 25 नवंबर तक इस पर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव रहेगा। इस अवधि के दौरान यह एस्टेरॉयड पृथ्वी की परिक्रमा करेगा, लेकिन एक चक्कर नहीं लगा पाएगा। यह 25 नवंबर 2024 के बाद यह धरती के गुरुत्वाकर्षण से बाहर चलेगा और फिर सूर्य का चक्कर लगाएगा। अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी ने इससे संबंधित पेपर प्रकाशित किया है। इसमें शोधकर्ताओं ने निष्कर्षों का विवरण दिया। पटरी छोड़कर खेत में चलने लगा रेल इंजन… जानिए पेपर में क्या लिखा है? वैज्ञानिकों ने पेपर में लिखा है कि पृथ्वी के निकट की वस्तुएं (नियर अर्थ ऑब्जेक्ट) घोड़े के नाल जैसे पथ का अनुसरण करती हैं। यह ग्रह के करीब और कम सापेक्ष वेग से पहुंचती है, तो मिनी मून जैसी घटना होती है। इसकी वजह से एस्टेरॉयड की भूकेंद्रित ऊर्जा घंटों, दिनों या महीनों के लिए नकारात्मक हो जाती है। हालांकि, पूरा परिक्रमा किए वगैर वह अपने रास्ते पर निकल जाती हैं। एस्टेरॉयड 2024 PT5 धरती के समान कक्षाओं वाली नियर अर्थ ऑब्जेक्ट का हिस्सा है। केजरीवाल ने किया इस्तीफे का एलान: अब दिल्ली का सीएम कौन होगा? इन नामों पर हो सकती है चर्चा आसमान में क्या दिखेगा? एस्टेरॉयड का अपेक्षाकृत कम वेग और पृथ्वी के लगभग आना गुरुत्वाकर्षण को अस्थायी रूप से इसको रास्ता बदलने की अनुमति देगा, जिससे यह एक लघु चंद्रमा बन जाएगा। इससे पहले भी पृथ्वी के लघु चंद्रमा रहे हैं। 2024PT नग्न आंखों या छोटे टेलीस्कोप से देखने पर बहुत धुंधला दिखेगा। इसकी तीव्रता 22 होगी जो उन्नत ऑब्जर्वेटरी में ही दिखेगा। वैज्ञानिक इसे अध्ययन के लिए सुनहरा मौका मान रहे हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement