हाथियों का आतंक : 35 हाथियों के दल ने 3 मकानों को तोड़ा, खा गए घर में रखा अनाज

admin
Updated At: 07 Dec 2024 at 08:51 PM
जमीन जायदाद की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए एक नई पैड सर्विस शुरू : 25 हजार दो, घर बैठे होगी जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथियों का आतंक जारी है। शुक्रवार की रात हाथियों ने बालाझार में 3 मकानों को तोड़ दिया और घर में रखा अनाज चट कर गए। पत्थलगांव रेंज से 35 हाथियों के दल ने कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बटाइकेला में प्रवेश किया। हाथियों के दल में नर-मादा सहित हाथियों के शावक भी मौजूद थे। वहीं वन विभाग की टीम मैदानी इलाकों में मुनादी कर ग्रामीणो को अलर्ट कर रही है। 35 हाथियों की मौजूदगी के बाद ग्रामीणों में दशहत का माहौल व्याप्त है।
सम्पत्ति मालिकों के लिए राहत भरा फ़ैसला : पारिवारिक बंटवारा और हक़ का त्याग मात्र 500 रुपये में, देखें जारी अधिसूचना
बीते दिनों गर्भवती महिला की हुई मौत
जशपुर में जंगली हाथियों के झुंड को देखकर एक गर्भवती महिला की वहां से जान बचा कर भागते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला नदी में नहाने के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान 4 हाथियों का झुंड देखकर वह घबरा गई और जान बचा कर भागने लगी। इस दौरान घबराहट के चलते उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं वन विभाग का कहना है कि, पूरा वन अमला हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। यह मामला तपकरा वन परिक्षेत्र के सागजोर का है।
टामन सिंह सोनवानी अब 20 दिसंबर तक रहेगा जेल में
3 ग्रामीण महिलाओं को हाथी ने कुचला
अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र में भी दंतेल हाथी ने देर रात ग्रामीण महिलाओं पर हमला कर दिया। गांव की 3 महिलाएं महुआ बिनने जंगल गई हुई थीं। वहां से लौटते वक्त हाथी ने उनपर हमला कर दिया। हाथी ने महिलाओं को कुचलकर मारने की कोशिश की। लेकिन घायल अवस्था में ही किसी तरह महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई। परिजनों ने तीनो घायल महिलाओं को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों की हालात गंभीर बताई जा रही है। यह घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के फत्तेहपूर की है।
पंडो जनजाति के उत्थान हेतु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष प्रयास
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement