कर्मचारियों को मिला दिवाली से पहले ही तोहफा... 1 महीने की सैलरी के बराबर बोनस... और जल्द ही 4% DA बढ़ाने का एलान...

admin
Updated At: 18 Oct 2023 at 04:53 PM
सरकार ने मंगलवार 17 अक्टूबर को वर्ष 2022-23 के लिए दीपावली के मौके पर केंद्र की सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस या एडहॉक बोनस (Ad-hoc bonus) देने की घोषणा की है। इसके तहत सभी योग्य कर्मियों को 30 दिन के वेतन के बराबर राशि मिलेगी।वित्त मंत्रालय के डिपोर्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर द्वारा जारी ऑफिस ऑर्डर में कहा गया कि ग्रुप 'सी' में सभी केंद्र सरकार के कर्मचारी और ग्रुप 'बी' में सभी नॉन-गैजेटेड कर्मचारी, जो किसी भी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के अंतर्गत नहीं आते हैं, वह इस बोनस के पात्र हैं।
ग्रुप B और ग्रुप C में आने वाले केंद्र सरकार के उन non-gazetted employees को भी बोनस दिया जाता है। ये वो कर्मचारी हैं, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम में नहीं आते। Adhoc Bonus का फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (paramilitary forces) के कर्मचारियों को भी मिलता है। इसके अलावा अस्थाई कर्मचारी भी इसके दायरे में आते हैं।
कैसे तय हुआ बोनस?
कर्मचारियों की ऐवरेज सैलरी, गणना की उच्चतम सीमा के अनुसार, जो भी कम हो, उसके आधार पर बोनस जोड़ा जाता है। 30 दिनों का मासिक बोनस करीब एक महीने की सैलरी के बराबर होगा।उदाहरण के लिए अगर किसी कर्मचारी को 18000 रुपए मिल रहे हैं, तो उसका 30 दिनों का मासिक बोनस लगभग 17,763 रुपए होगा. इसमें कैलकुलेशन के हिसाब से 7000*30/30.4= 17,763.15 रुपए (17,763 रुपए) बनेगा।
इस तरह के बोनस का फायदा, केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो 31 मार्च 2023 तक सर्विस में रहे हैं. साल 2022-23 के दौरान कम से कम छह महीने तक लगातार ड्यूटी दी है. एडहॉक बेस पर नियुक्त अस्थायी कर्मचारियों को भी ये बोनस मिलेगा. हालांकि, सर्विस में कोई ब्रेक नहीं होना चाहिए.
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को मिलेगा एडहॉक बोनस
जबकि एडहॉक बोनस केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के सभी योग्य कर्मियों को दिया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के उन कर्मचारियों तक बढ़ा दिया गया है जो केंद्र सरकार के Emoluments के पैटर्न का पालन करते हैं और किसी अन्य बोनस या ex-gratia scheme के अंतर्गत नहीं आते हैं।
कर्मचारियों के 4% DA का हो सकता है बड़ा एलान
बुधवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट और CCEA की बैठक में सरकारी कर्मचारियों से जुड़ा बड़ा फैसला हो सकता है। इस बैठक में कर्मचारियों के DA को बढ़ाने पर फैसला किया जा सकता है। बैठक में सरकार महंगाई भत्ता यानि DA को 4% बढ़ाने पर फैसला ले सकती है। कल होने वाली इस मीटिंग पर फैसला किया जा सकता है। सरकार का प्रस्ताव है कि DA को 42% से बढ़ाकर 46% किया जाए।



Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement