होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

इंस्टाग्राम में प्रेमिका के नाम पर फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले एक्स बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Featured Image

admin

Updated At: 07 Mar 2024 at 10:02 PM

 कवर्धा पुलिस ने इंस्टाग्राम में प्रेमिका के नाम पर फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले उसके एक्स बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मध्यप्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार करके लाई है। यहां उसका जुलूस भी निकाला गया। मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवती ने आरोपी नरेश ठाकुर (28) निवासी दिधौरी जिला नरसिंहपुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि नरेश के साथ उसका अफेयर था, लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया। युवती ने बताया कि जिस समय उनका अफेयर चल रहा था, उस समय के वीडियो कॉल को आरोपी ने रिकॉर्ड कर लिया था और उसी के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी नरेश ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 509 ख, 384 सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को कवर्धा लेकर आई और यहां लोहारा से कोर्ट तक हथकड़ी पहनाकर उसका जुलूस निकाला गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। लोहारा थाना प्रभारी विकास बघेल ने घटना की जानकारी दी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement