होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Ncc cadetsFlying cadetsAagdih airstreepsMaha shiv puranMayali"64 Chhattisgarh Naxalites Surrender in Telangana"

फेंगल मचा सकता है कहर! तमिलनाडु से पंजाब तक इन राज्यों में भारी बारिश की आहट, अलर्ट जारी

Featured Image

admin

Updated At: 27 Nov 2024 at 04:31 PM

नई दिल्ली : देश भर में इस समय मौसम एक पहेली बन गया है। बंगाल की खाड़ी में बना डीप प्रेशर आज चक्रवाती तूफान 'फेंगल' में बदल जाएगा। फेंगल को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यह साइक्लोन तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में तबाही मचा सकता है। आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल से लेकर पंजाब तक असर देखने को मिल सकता है। तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। उधर इंडिगो की फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है।

फेंगल तूफान के मद्देनजर इंडिगो की एडवाइजरी

फेंगल तूफान को लेकर अलर्ट के मद्देनजर इंडिगो ने चेन्नई, तूतीकोरिन और मदुरै से आने-जाने वाली फ्लाइट के लिए एडवाइजरी जारी किया है। इसमें कहा गया कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति के चलते चेन्नई, तूतीकोरिन और मदुरै के लिए उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा तिरुचिरापल्ली और सलेम की फ्लाइट्स पर भी इसका असर पड़ रहा है। एयरलाइन ने यात्रियों को अपनी यात्रा का अपडेट लेने के लिए इस http://bit.ly/3DNYJqj से जुड़े रहने की सलाह दी है।

फेंगल तूफान भारी बारिश का अलर्ट

साउथ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन मंगलवार को डीप डिप्रेशन में बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर को यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और इसकी तीव्रता बढ़ेगी। इसके बाद, यह अगले दो दिनों में श्रीलंका तट से सटे तमिलनाडु तटों की ओर नॉर्थ-वेस्ट की दिशा में बढ़ता रहेगा। इससे कोस्टल राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 29 नवंबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी आने की आशंका है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement