Filmfare Awards 2024: 'एनिमल' के लिए रणबीर को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, महिला श्रेणी में आलिया ने मारी बाजी

admin
Updated At: 29 Jan 2024 at 03:00 PM
हाथियों के आतंक को खत्म करेंगी मधुमक्खियां! जल्द शुरू होगा ‘पायलट प्रोजेक्ट’
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुए हैं। दो दिवसीय समारोह का आगाज 27 जनवरी 2024 को हुआ। रविवार को मुख्य श्रेणी में पुरस्कारों का वितरण हुआ। फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणबीर कपूर की झोली में आया है। उन्हें फिल्म 'एनिमल' के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, फीमेल कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट को मिला है। आलिया भट्ट को अवॉर्ड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए दिया गया है।
लोकसभा चुनाव: सचिन पायलट ने रेडी किया प्लान ,कांग्रेस की 10 सीटों पर ये है रणनीति….
शबाना आजमी ने दिया आलिया को अवॉर्ड
आलिया भट्ट को अवॉर्ड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए दिया गया है। मंच पर आलिया को ये अवॉर्ड दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने दिया। बता दें कि शबाना आजमी को भी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए फीमेल कैटेगरी में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। शबाना आजमी का अवॉर्ड समारोह के दौरान शानदार अंदाज दिखा। वे गुलाबी रंग की साड़ी में पहुंचीं।
सिसई में पुरातात्विक खुदाई से 16वीं-17वीं शताब्दी की हवेली का पता चला
'12वीं फेल' का रहा दबदबा
बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड विधु विनोद चोपड़ा को मिला। उन्हें फिल्म 12वीं फेल के लिए ये अवॉर्ड दिया गया। वहीं, बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) अवॉर्ड विक्रांत मैसी को मिला। उन्हें फिल्म '12वीं फेल' के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है। फिल्मफेयर में '12वीं फेल' के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड भी विधु विनोद चोपड़ा को मिला। वहीं, बेस्ट फिल्म अवॉर्ड के मामले में भी '12वीं फेल' ने बाजी मारी।
आदिवासी छात्रावास में लाखों का भ्रष्टाचार, शिक्षा के नाम पर अधीक्षक व मंडल संयोजक पर गबन का आरोप
रानी मुखर्जी को भी मिला अवॉर्ड
रानी मुखर्जी को फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला है। शेफाली शाह को भी बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड 'थ्री ऑफ अस' के लिए दिया गया है। बता दें कि 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुए। सारा अली खान, तृप्ति डिमरी, नरगिस फाखरी, करिश्मा कपूर, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना और करण जौहर समेत कई फिल्मी हस्तियां समारोह में शामिल हुईं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement