Fire-Boltt ने एचडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, पानी से भी नहीं होगी खराब

admin
Updated At: 15 Feb 2023 at 07:06 PM
घरेलू कंपनी Fire-Boltt ने अपनी स्मार्टवॉच Fire-Boltt Quantum को भारत में लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Quantum के साथ एचडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। Fire-Boltt Quantum में 1.28 इंच की डिस्प्ले है और ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। Fire-Boltt Quantum के साथ IP67 की रेटिंग भी मिलती है यानी पानी का इस पर बहुत ही कम असर होगा।Fire-Boltt Quantum की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री Fire-Boltt की वेबसाइट के अलावा अमेजन इंडिया से हो रही है। इसे ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक एंड रेड कलर में खरीदा जा सकेगा।
Fire-Boltt Quantum की स्पेसिफिकेशन
Fire-Boltt की इस Quantum स्मार्टवॉच में 1.28 इंच की डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग की भी सुविधा है। कॉलिंग के लिए वॉच में डायलपैड भी मिलता है। Fire-Boltt Quantum में AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Fire-Boltt ने अपनी इस वॉच में ब्ल्टूथ 5.1 का सपोर्ट दिया है। इसमें गेस्चर कंट्रोल भी है।हेल्थ फीचर्स के तौर पर Fire-Boltt Quantum में SpO2 मॉनिटरिंग, डायनेमिक हार्ट रेट, पीरियड ट्रैकर और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 50 से अधिक वॉच फेसेज मिलती है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Fire-Boltt Quantum को IP67 की रेटिंग मिली है।Fire-Boltt Quantum में 350mAh की बैटरी है जिसे लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा है। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ बैटरी लाइफ दो दिनों की मिलेगी। इसमें 128MB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। वॉच से आप फोन के कैमरे को कंट्रोल कर सकते हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement