होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

देश के इतिहास में पहली बार एसपी, कलेक्टर कार्यालय जलाये गये, कानून व्यवस्था बेलगाम भाजपा से सरकार नहीं संभल रही, गृह मंत्री इस्तीफा दे - कांग्रेस

Featured Image

admin

Updated At: 12 Jun 2024 at 01:56 AM

रायपुर। बलौदाबाजार में जिलाधीश एवं पुलिस अधिक्षक कार्यालय के साथ सैकड़ो वाहनों को जलाये जाने की घटना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा से सरकार नहीं संभल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश के इतिहास में संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है कि एसपी एवं कलेक्टर के कार्यालय को भीड़ ने जला दिया। कलेक्टर एवं एसपी को पीछे के दरवाजे से भागना पड़ा हो। यह घटना सरकार के एंटलीजेंस फेलीयर का परिणाम है। समाज ने प्रदर्शन के लिये अनुमति लिया था। सरकार को जानकारी थी फिर भी सावधानी क्यों नहीं बरती गयी। सतनामी समाज के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को बलौदाबाजार पहुंचने की अपील की गयी थी। बड़ी संख्या में लोग आयेंगे इसका भी अनुमान था। फिर प्रशासन ने लापरवाही क्यों बरता? जरा भी नैतिकता बची हो तो गृहमंत्री तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार की अकर्मण्यता के चलते ही बलौदाबाजार में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। यदि समय रहते जैतखाम को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्यवाही की गई होती और आहत समाज से संवाद किया गया होता तो ऐसी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होती। धार्मिक भावनाएं आहत होने पर आंदोलित समाज को विश्वास में लिया गया होता तो ऐसे विध्वंसक प्रतिक्रिया नहीं होती। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा से सरकार नहीं संभल रहा है। सरकार में बैठे हुये लोग मतिभ्रम के शिकार है। भाजपा को सीबीआई जांच पर बहुत ज्यादा भरोसा है। सतनामी समाज के लोग घटना सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। सरकार ने अनेको मामलों की सीबीआई जांच करवाया है। इस मामले की जांच कराने में क्या दिक्कत है? किसको बचाने के लिये सरकार सीबीआई जांच से घबरा रही है। सरकार सतर्कता और सावधानी बरतती तो इतनी बड़ी घटना घटित नहीं होती।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement