न्याय यात्रा में शामिल हुए पूर्व सीएम बघेल : भाजपा पर साधा निशाना

admin
Updated At: 29 Sep 2024 at 11:36 PM
1 अक्टूबर से होंगे बड़े बदलाव: LPG, CNG और बैंकिंग में लागू होंगे नए नियम; जेब पर पड़ेगा सीधा असर
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के तीसरे दिन पूर्व सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान बघेल ने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार की नाकामियों को बताने में हम सफल हो रहे हैं। न्याय यात्रा से प्रदेश की जनता में एक नया संदेश जा रहा है। यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित प्रदेश के अन्य कांग्रेस विधायक भी मौजूद रहे।
बस और डंपर की टक्कर में छह की मौत, 20 घायल; इनमें कई गंभीर
दरअसल छत्तीसगढ़ कांग्रेस 27 सितंबर से पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा 2 अक्टूबर को रायपुर में समाप्त होगी। यात्रा जिस इलाके से निकल रही है, वहां के ग्रामीण भी कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। साथ ही ग्रामीण यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत भी कर रहे है। लोहारीडीह मामले में जेल में बंद लोगों के परिजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।
रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कार को मारी टक्कर, मौके पर दो की मौत
पूर्व सीएम ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना
यात्रा के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा से प्रदेश की जनता में एक नया संदेश जा रहा है। सरकार की नाकामियों को बताने में हम सफल हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि जिस-जिस क्षेत्र में न्याय यात्रा जा रही है उस क्षेत्र के पूरे गांव की जनता स्वागत करने के लिए इंतजार कर रही है। हमारा मकसद प्रदेश को शांति की ओर वापस लाना है। कवर्धा में पिछले सप्ताह साहू समाज के तीन बेटों की हत्या हुई। उस घटना को सरकार रोक सकती थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 114 वें एपिसोड काे किया संबोधित
गृहमंत्री का जिला जल रहा है- बघेल
पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि, गृहमंत्री का गृह जिला कवर्धा जल रहा है। जो उनका विधानसभा क्षेत्र भी है, वह उनसे संभल नहीं रहा है। अपराध कब रुकेगा? अपराध को कौन रोकेगा? इसका जिम्मेदार कौन है? क्योंकि छत्तीसगढ़ जल रहा है। बलौदाबाजार की घटना में निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। पुलिस लॉकअप में एक व्यक्ति को इतना मारा जाता है, कि उसकी मौत हो जाती है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement