होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन, लंबे समय से गले के कैंसर से जूझ रहे थे

Featured Image

admin

Updated At: 14 May 2024 at 05:22 AM

सरकारी कर्मचारियों का टीए-डीए सालों बाद बढ़ा बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से गले के कैंसर से जूझ रहे थे। दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। बीते महीने सुशील कुमार मोदी ने कैंसर होने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने की घोषणा भी कर दी थी। वह 72 साल के थे। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जताया शोक बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह संपूर्ण बीजेपी परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें उनके संगठनात्मक कौशल, प्रशासनिक कौशल और सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की गहरी समझ के लिए हमेशा याद किया जाएगा। दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को दुख की इस घड़ी में शक्ति मिले गृह मंत्री अमित शाह ने शोक प्रकट किया सुशील मोदी के निधन की जानकारी मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने X पर एक पोस्ट के जरिए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी, जिसमें उन्होंने लिखा, ''हमारे सम्मानित नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। आज बिहार ने राजनीति के एक दिग्गज को हमेशा के लिए खो दिया है। '' एबीवीपी में रहने से लेकर भाजपा में अपने कार्यकाल तक, सुशील जी ने संगठन और सरकार दोनों में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। उनके राजनीतिक प्रयास वंचितों और हाशिये पर पड़े लोगों के हितों की सेवा के लिए समर्पित थे। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो क्षति हुई है उसका असर काफी समय तक महसूस किया जाएगा। शोक की इस अवधि में पूरी भाजपा उनके शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़ी है। दिवंगत आत्मा को शांति मिले। 'ॐ शांति शांति " 1970 के दशक में शुरू हुई थी सुशील मोदी की राजनीतिक यात्रा सुशील मोदी की राजनीतिक यात्रा बिहार में 1970 के दशक के जेपी आंदोलन से शुरू हुई। इसी आंदोलन के साथ सुशील कुमार मोदी ने राजनीति में कदम रखा। इसके बाद वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़ गए। छात्र राजनीति में उनका कदम 1971 में शुरू हुआ। उन्होंने पहली बार 1990 में चुनाव लड़ा। सुशील कुमार मोदी ने पहली बारपटना सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की और विधानसभा पहुंचे। 2004 में भागलपुर से जीता था लोकसभा चुनाव 2004 में सुशील कुमार मोदी ने भागलपुर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। अगले वर्ष, 2005 में, उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के लिए अपना संसदीय पद त्याग दिया। इसके बाद वह बिहार के उप मुख्यमंत्री बने। इसके बाद नीतीश कुमार के साथ उनके गठबंधन की शुरुआत हुई। बता दें कि नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी जेपी आंदाेलन के समय से ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहे हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement