जल संसाधन विभाग के पूर्व प्रभारी ईई गिरफ्तार

admin
Updated At: 10 Dec 2024 at 01:46 PM
हादसा या साजिश? हॉस्टल के तीसरी मंजिल से नीचे गिरी छात्रा
. बलरामपुर। रामानुजगंज जिले के जल संसाधन विभाग रामानुजगंज में 8.87 करोड़ रुपए के गबन मामले में पुलिस ने तत्कालीन प्रभारी ईई संजय कुमार ग्रेयकर (44) को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी ईई ने भू-अर्जन के एवज में मुआवजा वितरण के लिए प्राप्त राशि को चेक के माध्यम से निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया था। मामले में जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एनसी सिंह ने 17 मार्च 2023 को थाना रामानुजगंज में 8.87 करोड़ रुपए के गबन की शिकायत दर्ज कराई थी। संजय कुमार ग्रायकर और उनके सहयोगियों ने भू-अर्जन की शासकीय राशि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निजी खातों में स्थनांतरित किया गया।
बालिका आश्रम में बड़ी लापरवाही, खाने में मिली छिपकली
इस गबन के दौरान मार्च 2022 से मई 2022 तक विभिन्न फर्मों और ठेकेदारों को अनुचित भुगतान किया गया। प्राथमिक जांच में मामले की पुष्टि होने पर रामानुजगंज पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/2023 के तहत धारा 420, 467, 468, 471, 409 और 120 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद जल संसाधन के प्रभारी ईई रहे संजय कुमार ग्रायकर लंबे समय से फरार चल रहे थे। एसपी वैभव बैंकर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश की गई। विश्वस्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रायगढ़ से आरोपी को हिरासत में लिया।
तेज आवाज में डीजे बजाने से रोकने पर युवक की गला रेतकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपी ने अपने हस्ताक्षर से शासकीय धन के अनियमित आहरण और कूटरचना कर अवैध भुगतान करने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जल संसाधन के एसडीओ संजय कुमार ग्रायकर को रामानुजगंज के ईई का प्रभार दिया गया था। प्रभार में रहते हुए संजय कुमार ग्रायकर ने विभिन्न सिंचाई योजनाओं के भू-अर्जन के एवज में मुआवजा बांटने के लिए मिली राशि का मद परिवर्तित कर दिया। इसमें कई ठेकेदारों और निजी खातों में चेक के माध्यम से राशि ट्रांसफर कर दी गई। मुआवजा भुगतान नहीं होने पर इसकी शिकायत की गई तो मामले का खुलासा हुआ।
महिलाओं के लिए मोदी सरकार लाई धांसू स्कीम, अब हर महीने बैंक खाते में आएंगे 7000 रुपए
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement