रांची में सिर कटे दो युवकों की लाश मिलने से फैली सनसनी : : गैंगरेप का था बदला, कुख्यात अपराधी ने लिया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रतिशोध, दो युवकों की कर दी निर्मम हत्या

Sameer Irfan
Updated At: 16 May 2025 at 06:26 PM
राँची। राजधानी के धुर्वा इलाके में सिर कटे दो युवकों की लाश मिलने से फैली सनसनी अब साफ हो गई है। राँची पुलिस ने मामले की परतें खोलते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों मृत युवक कुछ दिन पहले खूंटी जिले की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म में शामिल थे।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के परिजन में से एक खूंटी जिले का कुख्यात अपराधी है। जब उसे दुष्कर्म की जानकारी मिली, तो उसने बदला लेने की ठानी। इसके बाद उसने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर दोनों युवकों की नृशंस हत्या कर दी और उनके सिर धड़ से अलग कर शवों को धुर्वा इलाके में फेंक दिया।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय जानकारी के आधार पर पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली है। मुख्य आरोपी और उसके साथी अब पुलिस की रडार पर हैं। जल्द ही गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
यह मामला एक ओर जहां क्रूर प्रतिशोध की मिसाल है, वहीं समाज में न्याय और कानून व्यवस्था की गंभीर चुनौतियों को भी उजागर करता है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement