गोवंश संरक्षण के लिये बने गौठानों, गोधन योजना का नाम बदलकर अब अभ्यारण करने जा रहे,गोठान से ही गायों का संरक्षण संभव, अभ्यारण सस्ती राजनीति के लिये- कांग्रेस

admin
Updated At: 27 May 2024 at 11:13 PM
छत्तीसगढ़ के बेटे श्रीमंत झा ने रचा कीर्तिमान: एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
रायपुर/27 मई 2024। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू की गई गोधन न्याय योजना का नाम बदलकर गौ अभ्यारण किया जा रहा है। भाजपा सरकार के पास गौ सेवा के लिये कोई प्लानिंग नहीं है। कांग्रेस सरकार में 10 हजार से अधिक गौठान बने थे 3 लाख एकड़ सरकारी जमीन संरक्षित हुयी थी। गोठान में परंपरागत व्यवसाय को शुरू किया गया। तेल परोई, लौहार, बढ़ई को काम मिलता था। पशुधन के लिये चारा पानी, दवाई की व्यवस्था होती थी। महिला स्वसहायता समूह दो किलों में गोबर 4 रू में गौ मूत्र खरीदी करते थे। गौठान से वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद बनाये जाते थे, जो पांच माह से बंद है, अब नाम बदलकर उस योजना को फिर शुरू किया जा रहा है।
दो करोड़ रुपये लोन दिलाने के नाम पर दुकानदार से 39 लाख रुपये की ठगी, आरोपी फरार
सरकार द्वारा गायों के संरक्षण के लिये बनाये जाने वाले गौ अभ्यारण पर सवाल खड़ा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गायों और गोवंश संरक्षण की बेहतरीन योजना गौठान, गोधन न्याय योजना को बंद कर दिया। अब राज्य सरकार को गायों का संरक्षण और गोधन संरक्षण की याद आ रही है। गौठान ऐसी योजना थी जहां ग्रामवासियों को जोड़कर गोवंश का संरक्षण किया जाता था। इस योजना में गोवंश के साथ महिला समूहों के भी आर्थिक उन्नति का मार्ग खुला था। गोधन न्याय योजना में हर आदमी का फायदा था, पशुपालक चरवाहे गोबर बेचकर मुनाफा कमा रहे थे साथ ही गायों का संरक्षण होता था और गायों को दाना, पानी मिलता था। सरकार बदलने पर राजनैतिक विद्वेष के कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस योजना को बंद किया। अब गौवंश अभ्यारण योजना चालू करने जा रहे है कितना भी अभ्यारण बना ले आखिर में गौठान में आना ही पड़ेगा।
आचार संहिता के बाद छत्तीसगढ़ में खुलेगा सरकारी नौकरियों का रास्ता, 25 हजार पदों पर हो सकती है भर्ती
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इससे पहले भाजपा ने गौशालओं बनाकर भाजपा के नेताओं को करोड़ो का अनुदान दिया था। तब गौशालाओं में गाये मरा करती थी। बड़े-बड़े भाजपा नेताओं की गौशालाओं में गाय के हडडी, चमड़े का व्यापार किया जाता था। गायों के सरंक्षण के लिये सबसे अच्छी योजना गौठान है इसे फिर से पुनः जीवित किया जाये और गोधन न्याय योजना चालू किया जाये।
पुनर्वास नीति नक्सलियों से सुझाव :दीपक बैज ने डिप्टी सीएम को लिखा चिट्ठी – संभल नहीं रहा मंत्रालय तो छोड़ दीजिए
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री बताये पूरे प्रदेश में कितने गोवंश अभ्यारण बनाये जायेंगे? गायों के संरक्षण के लिये गौठानों से बढ़कर कोई योजना नही है। गोवंश जंगल में रहने वाले प्राणी नही है हर गांव में सैकड़ों की संख्या में पालतू पशु है उन सबके लिये कितने अभ्यारण बनायेंगे? गौवंश की सही देखभाल गांव के स्तर पर गोठानों मेें ही हो सकती है अंततः सरकार को उसी योजना को आगे बढ़ाना होगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement