धनतेरस पर सोना-चांदी का धमाल: सोना पहुंचा ऑल टाइम हाई पर, चांदी भी चमकी

admin
Updated At: 29 Oct 2024 at 06:35 PM
नई दिल्ली. इस धनतेरस पर सोना और चांदी के भाव में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 601 रुपये की बढ़त के साथ अपने ऑल टाइम हाई 78,846 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का भाव 78,245 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चांदी की कीमत में भी तेज़ी देखी गई है, जो 1,152 रुपये की वृद्धि के साथ 97,238 रुपये प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। पिछले कुछ दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी था, लेकिन इस महीने 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपये का अपना उच्चतम स्तर छुआ था।
धनतेरस पर सोना-चांदी की बढ़ी कीमतें निवेशकों और खरीदारों के लिए चर्चा का विषय बन गई हैं। इस अवसर पर सोने और चांदी में निवेश को शुभ माना जाता है, लेकिन बढ़ती कीमतों ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,600 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 80,450 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,450 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,500 रुपए है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement