छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका : अलग-अलग विभागों में निकलेंगी नौकरी सीएम के निर्देश के बाद वित्त विभाग की मंजूरी

admin
Updated At: 22 Sep 2024 at 03:39 PM
इस दिन को किया जाएगा जितिया व्रत, जानिए इस दिन इनकी होती है पूजा…….
रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। राज्य में कई विभागों में जल्द ही सरकारी नौकरियां आने वाली हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इसके बाद वित्त विभाग ने भी रिक्त पदों के लिए भर्तियां को मंजूरी दी है। हालांकि यह भर्तियां अलग-अलग विभागों के लिए मंजूर की गई हैं। भर्ती कब निकलेगी और इसके लिए कौन उम्मीदवार अप्लाई कर सकता है इसकी जानकारी भर्ती के जारी होने वाले नोटिफिकेशन में दी जाएगी। बदा दें कि अभी भर्ती निकली नहीं है केवल सरकार ने भर्तियां को लिए मंजूरी दी।
श्री सर्वेश्वरी समूह का 64 वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
किस विभाग में कितनी भर्तियां निकलीं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंजूरी के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित 181 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए मंजूरी मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग में 650 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही गृह विभाग में 341 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
एकलव्य आवासीय विद्यालय में 22 बच्चे बीमार, उल्टी, पेटदर्द और दस्त का शिकार
गृह विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, प्लाटून कमांडर समेत 341 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने स्वीकृति दे दी है। वित्त विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टॉफ नर्स के 225, सायकेट्रिक नर्स के लिए पांच, ओटी टेक्नीशियन के लिए 15, डेंटल टेक्नीशियन के लिए पांच, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक में पुरुष और महिला को लिए 100-100 पदों, सहायक ग्रेड-3 और फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के लिए 25-25 पदों पर भर्ती को मंजूरी मिली है।
प्रदेश बंद का मिला-जुला असर, कहीं दुकानें बंद रही तो कहीं खुले रहे शटर, सुबह से मोर्चा संभाले रहे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
विधानसभा में भी होंगी भर्तियां
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में भी भर्ती होगी। सचिवालय में सहायक मार्शल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से इन विभागों में भर्तियां की डिमांड थी।
दुष्कर्मी शिक्षक गिरफ्तार : पढाई के नाम पर लेकर आया था घर, 4 साल से कर रहा था दुष्कर्म
युवाओं पर सीएम का फोकस
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फोकस युवाओं पर है। बस्तर समेत कई जिलों में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा भी शुरू की गई है। राज्य के छात्रों की तैयारी में यह कोचिंग सेंटर सहायक हो रहे हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement