होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistanfouren**Rape on pretext of marriage, accused arrested**

NEET की कोचिंग कराई, MBBS की फीस भी दी, CM बोले-'न्याय' का नया श्लोक

Featured Image

admin

Updated At: 16 Nov 2022 at 08:29 PM

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई गोधन न्याय योजना अब लोगों का जीवन स्तर में भी सुधार ला रही है। प्रदेश के नवगठित जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) के पशुपालक संतोष सिंह गोबर बेचकर अपने बेटे आलोक को डॉक्टर बना रहे हैं। पहले NEET की कोचिंग कराई। फिर MBBS में चयन होने पर उसकी फीस का भी भुगतान भी गोबर बेचकर मिले रुपयों से किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आलोक को फोन कर उसके चयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नीट की तैयारी के लिए कोटा भेजा MCB जिले में मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के ग्राम आमाखेखा निवासी संतोष सिंह किसान होने के साथ-साथ पशुपालक भी हैं। उनके बेटे आलोक सिंह का चयन MBBS में हुआ है। इसके बाद कांकेर मेडिकल कॉलेज में उसका दाखिला कराया गया है। इसके लिए गोधन न्याय योजना के तहत संतोष सिंह ने गोबर बेचा। उससे मिले रुपयों से NEET की कोचिंग कराने उन्होंने आलोक को कोटा भेजा। आलोक ने भी मेहनत की और NEET पास कर MBBS में चयनित हुआ।  3.25 लाख रुपये का बेचा गोबर संतोष सिंह बताते हैं कि वे हमेशा से अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन आठ सदस्यीय परिवार का पालन-पोषण करना ही मुश्किल था। उसमें बेटे की पढ़ाई पर भी खर्च हो रहा था। ऐसे में जब छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना की शुरुआत हुई तो उन्हें सहारा मिला। संतोष सिंह बताते हैं कि उनके पास 40 मवेशी हैं। उनके गोबर बेचकर आलोक को कोचिंग कराई और पढ़ाई पर खर्च किया। संतोष सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन लाख 25 हजार रुपये का गोबर बेचा है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement