स्वास्थ्य अधिकारी को सरकार ने जारी किया नोटिस, करोड़ों के घोटाले करने का आरोप

admin
Updated At: 14 May 2024 at 09:57 PM
आवासीय एवं शैक्षणिक संस्थान, एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए 18 को होगी चयन परीक्षा
भिलाई। भिलाई नगर निगम में सफाई और कचरा के निपटान को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इस आरोप के बाद अपर संचालक, संचालनालय, नगरीय प्रशासन व विकास, रायपुर ने नगर निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है। वहीं 18 दिन बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी भी नोटिस की जानकारी नहीं है। नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा से जब शिकायत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 20 जनवरी 2024 को उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से शिकायत की थी। उसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि नगर निगम भिलाई में सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
शिकायत में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि नगर निगम भिलाई के सभी जोन में सफाई के कार्य के लिए नागपुर की फर्म मेसर्स अर्बन इनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड को ठेका दिया गया था। यह ठेका 36 करोड़ 54 लाख 98 हजार 580 रुपए में दिया गया था। शिकायत में लिखा गया है कि कंपनी ने कांग्रेस शासन काल में निगम के अधिकारियों और पदाधिकारियों से मिलकर नियम कायदों का उल्लंघन किया। साफ-सफाई पर ध्यान ना देकर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया है।

Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement