सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता: : प्रतिबंधित संगठन TSPC के सक्रिय सदस्य गोविंद महतो गिरफ्तार

Sameer Irfan
Updated At: 13 May 2025 at 10:33 PM
रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) के सबसे सक्रिय सदस्य गोविंद महतो को झारखंड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुंडू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह संगठन के सब जोनल कमांडर अरविंद जी के दस्ते का विश्वसनीय सदस्य था और चेमबागा के जंगल में पत्थर खदान संचालकों से लेवी वसूलने के लिए मौजूद था।
वरिष्ठ पदाधिकारियों को 13 मई 2025 को गुप्त सूचना मिली कि गोविंद महतो जंगल के रास्ते खदान क्षेत्र में लेवी वसूली और हमला करने की योजना में शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक रेडमी नोट मोबाइल (ब्लू रंग), टीएसपीसी संगठन से जुड़ा पांच पर्चे और प्रतिबंधित विचारधारा से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
गोविंद महतो का आपराधिक इतिहास भी खतरनाक रहा है। उस पर पहले से ओरमांझी थाना कांड संख्या 06/25 और 16/25 के तहत हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम, CLA एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह टीएसपीसी संगठन के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र में आतंक फैलाने, लेवी वसूलने और सुरक्षाबलों पर हमले की योजना में शामिल रहा है।
गिरफ्तारी के समय वह N.E.P.L. कंपनी के ठेकेदार से लेवी मांगने की तैयारी में था और उसके पास संगठन के तीसरी प्रस्तुति समिति के नाम से लाल रंग में छपे पर्चे भी मिले हैं, जिनमें धमकी और उग्र गतिविधियों का ज़िक्र था। पुलिस के अनुसार गोविंद महतो अतीत में कई हिंसक घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभा चुका है।
गिरफ्तारी दल में शामिल अधिकारी:
थाना प्रभारी रितेश कुमार महतो
संजीव कुमार (बुंडू थाना)
सशस्त्र बल के जवान
इस सफलता को पुलिस ने बड़ी उपलब्धि बताया है, क्योंकि गोविंद महतो लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश कई मामलों में की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement