एक दिन पहले बेटी से कहा था-तेरे लिए नए कपड़े लेकर आऊंगा, घर पहुंचने से पहले ही आ गई मौत

admin
Updated At: 13 Nov 2022 at 01:06 AM
*संसदीय सचिव यू. डी. मिंज के प्रयासों से नगर पंचायत कुनकुरी में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 91 लाख की मिली सौगात*
कोरबा में करंट लगने से एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। चालक एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइड पर काम कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गई 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखचा कर मर्ग दर्ज कर लिया है। वहीं परिजनों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हादसे से एक दिन पहले ही बेटी से कहा था कि तेरे लिए नए कपड़े लेकर आऊंगा। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है।
श्री मोहन भागवत जी के जशपुर शहर प्रवास के दौरान परिवर्तित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी मोहम्मद फैज अहमद (28) करीब डेढ़ माह पहले ही कोरबा की विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने के लिए आया था। फैज अहमद कंपनी में ट्रेलर चालक था। वह बरबसपुर स्थित कंपनी के साइडिंग में गिट्टी अनलोडिंग करने गया था। जहां वह काम कर रहा था, वहीं साइट पर ऊपर से 11 केवी का तार गया है। गिट्टी अनलोडिंग करते समय वाहन उसकी चपेट में आ गया और करंट लगने से फैज की मौके पर ही मौत हो गई।
मैनेजर से बोले- कपड़े में कीड़े हैं, फिर साढ़े पांच लाख रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले बाइक सवार
बताया जा रहा है कि करंट के चलते ट्रेलर के चारों टायर तक ब्लास्ट हो गए और आसपास की झाड़ियां तक जल गईं। कंपनी के लोगों ने हादसा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फैज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस ने फैज के परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिजन कोरबा पहुंच गए हैं। फैज के पिता मोहम्मद शफीक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनका बेटा कमाने के लिए कोरबा आया था।
किताबों से तौले गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा-शिक्षा जीवन का आधार है और उसका आधार पुस्तकें
मोहम्मद शफीक ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे घटनास्थल पर गए थे। जिस साइट पर गिट्टी अनलोडिंग हो रही थी, वहां 11 केवी तार बहुत नीचे था। उनका बेटा वहां पहली बार काम करने गया था, लेकिन कंपनी को इसकी जानकारी थी। इसके बाद भी लापरवाही बरती गई। उन्होंने बताया कि फैज के 6 साल की बेटी और ढाई माह का बेटा है। एक दिन पहले ही बेटी से कपड़े लेकर आने की बात उसने कही थी। वहीं थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि कंपनी के लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement