होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपना सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय- कृष्ण कुमार राय

Featured Image

admin

Updated At: 26 May 2024 at 05:01 PM

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने पिछली कॉंग्रेस सरकार की कार्यशैली और सोच पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि कॉंग्रेस की नजर में छत्तीसगढ़िया लोग केवल और केवल सत्ता हासिल करने का साधन मात्र रहे हैं। तभी तो पिछले पांच सालों में तरह-तरह के प्रपंच करके प्रदेश के किसानों, महिलाओं, मजदूरों, युवाओं सहित सभी वर्गों के विकास को अवरुद्ध करने का प्रयास किया गया। पिछली कॉंग्रेस सरकार के षड्यंत्र और छल प्रपंच को भाजपा के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच उजागर करते रहे। जनता ने भाजपा के पन्द्रह सालों की सरकार और उसके बाद कॉंग्रेस की पांच सालों की सरकार देखी थी। विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा पर फिर से विश्वास व्यक्त किया। जशपुर जिले की तीनों सीटों पर भाजपा के विधायक निर्वाचित हुए और जशपुर जिले के एक सरल और लोकप्रिय आदिवासी किसान नेता विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश में बहुमत से सरकार बनी। कृष्ण कुमार राय ने आगे कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया और भाजपा इसे सँवारने में लग गयी है। पिछली कॉंग्रेस सरकार ने स्वच्छता का बहाना बनाकर रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार का काम प्रदेश की महिला स्वसहायता समूह से छीनकर बीज विकास निगम को दे दिया था। तब के कॉंग्रेसी विधायकों ने इस पर चुप्पी साध ली। कोई कुछ नहीं बोला। भाजपा तो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा रहता है, जनता के बीच रहता है। उसे जनता के विभिन्न वर्गों के साथ हुए अन्याय और उनकी पीड़ा की जानकारी रहती है। उक्त बातें कहते हुए कृष्ण कुमार राय ने यह भी कहा कि अब महिला स्वसहायता समूहों की पीड़ा दूर हो जाएगी। सम्भवतः जुलाई महीने से रेडी टू ईट का कार्य उन्हें सौंपने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। भाजपा सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की महिला स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। यह निर्णय समूह को आत्मनिर्भर बनाने में निश्चित रूप से सहायक होगा। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। छत्तीसगढ़ को संवारने की दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित होगा। जशपुर विधायक ने विधानसभा में उठाया था मामला- दिसम्बर में भाजपा की सरकार बनने के बाद, फरवरी- मार्च महीने में विधानसभा सत्र आयोजित हुआ। इसी विधानसभा सत्र में जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने महिला स्वसहायता समूहों के साथ हुए इस अन्याय और उनकी पीड़ा की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। श्रीमती भगत की इस पहल पर महिला एवं बालविकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा में ही रेडी टू ईट का कार्य महिला स्वसहायता समूह को पुनः देने की घोषणा कर दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री और निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी प्रशंसा की थी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement