हिंदीं हमारी पहचान है,इसे संरक्षित करना और संवारना हम सबकी जिम्मेदारी

admin
Updated At: 15 Sep 2024 at 02:11 AM
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए नये मार्गों पर चलेंगी यात्री बसें, दोनों राज्यों के परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच सहमति
जशपुरनगर
हिंदीं दिवस के अवसर पर शनिवार को अंकभारती के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में काविता पाठ के साथ हिंदीं भाषा के महत्व और इसके भविष्य को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा मृगेन्द्र सिंह,संस्था के अध्यक्ष डा रवीन्द्र वर्मा,डा सुभाष वर्मा ने किया।
हिंदी दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, राज्य के मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
डा वर्मा ने मघई बोली में भगवान श्रीगणेश की वंदना और मां सरस्वती की वंदना से कविता के सफर की शुरूआत की। वरिष्ठ कवि राजेन्द्र प्रेमी ने आओ साथी मिल कर हिंदीं को आगे बढ़ाएं और छत्तीसगढ़ी में अपनी कविता मत मारव बेटी ला का पाठ करके वाह वाही बटोरी। शिक्षक आशुतोष सिंह ने भारतीय समाज में हिंदीं की लगातार हो रही उपेक्षा और अंग्रेजी के प्रति बढ़ रहे मोह पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर हम सबने मिल कर हिंदीं को बचाने के लिए सक्रियता से काम नहीं किया तो अंग्रेजी के पूरी तरह से हावी होने का खतरा मंडरा रहा है।
मुंगेली के नए एसपी होंगे भोजराज पटेल, गिरिजा शंकर पीएचक्यू बुलाए गए
विकास पांडे ने कहा कि हिंदीं हमारी पहचान है और इसे संरक्षित और संवर्धित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। सत्येन्द्र पाठक ने भी हिंदीं को समाज के लिए आवश्यक बताते हुए, इसे संरक्षित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंक भारती के अध्यक्ष डा वर्मा ने कहा कि हिंदी का इतिहास अनंत काल से समृद्व रहा है। लेकिन हमेशा संघर्ष करना पड़ा है। स्वतंत्रता से पहले अंग्रेज सहित अन्य आक्रमणकारियों ने कुचलने का प्रयास किया और स्वतंत्रता के बाद अपने लोगों से जुझना पड़ रहा है।
रायपुर में भारी मात्रा में एसएलआर, एके-47 जैसे घातक हथियार के बुलेट बरामद
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा मृगेन्द्र सिंह ने कहा कि जो अंग्रेजी को वैश्विक भाषा होने का दावा करते हुए, इसका पक्ष लेते हैं वे या तो इसकी वास्तवीकता को नहीं जानते या फिर लोगों को गुमराह करते है। उन्होनें कहा कि अंग्रेजी विश्व के 212 देशों में से सिर्फ 12 देशों में ही बोली जाती है। फिर भी हम इसे विश्व की संपर्क भाषा मानकर इसके पीछे दौड़े चले जा रहें हैं। उन्होनें अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात एक स्पेन निवासी महिला से हुआ था। चर्चा में महिला ने बताया कि स्पेन में अंग्रेजी कोई नहीं जानता। जिसे इसकी आवश्यकता होती है, उसे अलग से सिखना पड़ता है। इस अवसर पर अंक भारती ने हिंदीं में विशेष योगदान देने वाले पत्रकारों और साहित्कारों को सम्मानित किया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement