होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

आज 13 जनवरी को छेरछेरा पर्व पर अवकाश, देखें छत्तीसगढ़ सरकार की 2025 की अवकाश सूची

Featured Image

admin

Updated At: 13 Jan 2025 at 04:55 PM

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और स्कूल व कॉलेज छात्राओं के लिए एक और छुट्टी की खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ की ओर से जारी अवकाश की तिथियों के अनुसार 13 जनवरी को प्रदेश में स्थानीय अवकाश घोषित है। इस सभी सरकारी दफ्तर, प्राइवेट व निजी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। बता दें 13 जनवरी यानी सोमवार को छेरछेरा पुन्नी त्योहार मनाया जाएगा।
  छेरछेरा पर्व पौष पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे छेरछेरा पुन्नी या छेरछेरा तिहार भी कहते हैं। इसे दान लेने-देने का पर्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती इस दिन छत्तीसगढ़ में बच्चे और बड़े, सभी घर-घर जाकर अन्न का दान ग्रहण करते हैं। ये भी पढ़े चुनाव लड़ना है तो जमा करो पांच महीने का वेतन : कांग्रेस पार्षदों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का फरमान साल 2025 में 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता
राज्य शासन की ओर से जारी वर्ष 2025 के लिए सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाश की तिथियों में शासकीय कर्मी को स्वेच्छानुसार केवल 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी। वहीं बैंकोें की वार्षिक लेखाबंदी 01 अप्रैल सोमवार का अवकाश के केवल बैंकों एवं कोषालयों के लिए घोषित किया गया है। फिलहाल जनवरी में छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्योहार छेरछरा और मॉ शाकंभरी जयंती पर मनाया जाएगा। इसे लेकर अवकाश घोषित किया है।

छत्तीसगढ़ में इन दिन रहेंगे सार्वजनिक अवकाश

महाशिवरात्रि 26 फरवरी, होली 14 मार्च, ईद-उल-फितर 31 मार्च, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 1 अप्रैल, महावीर जयंती 10 अप्रैल, 18 अप्रैल गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, बकरीद 7 जून, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, ईद-ए-मिलाद 6 सितंबर, दशहरा 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर, 5 नवंबर गुरु नानक जन्म दिवस और क्रिसमस 25 दिसंबर।

सामान्य अवकाश में…

मां शाकंभरी जयंती, छेरछेरा 13 जनवरी, महाशिवरात्रि 26 फरवरी, होली 14 मार्च, भक्त माता कर्मा जयंती 25 मार्च, ईद-उल फितर 31 मार्च, महावीर जयंती 10 अप्रैल, 14 अप्रैल डॉ. आंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे 18 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, ईद-उल-जुहा 7 जून, कबीर जयंती 11 जून, हरेली 24 जुलाई, विश्व आदिवासी दिवस व रक्षा बंधन 9 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, हरितालिका तीज पर्व 26 अगस्त, मिलाद उन नबी 6 सितंबर, दशहरा 2 अक्टूबर, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, दीवाली 20 अक्टूबर, छठ पूजा 27 अक्टूबर, गुरु नानकदेव जयंती 5 नवंबर, गुरु घासीदास जयंती 18 दिसंबर, क्रिसमस 25 दिसंबर।   ये भी पढ़े पांच धान खरीदी केन्द्रों में 52.84 लाख की गड़बड़ी उजागर
ऐच्छिक अवकाश
नववर्ष 1 जनवरी, माता सावित्रीबाई फूले जयंती 3 जनवरी। उसके बाद लुई ब्रेल का जन्मदिवस 4 जनवरी, गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिवस 6 जनवरी, राजिम भक्तिन माता जयंती 7 जनवरी, विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी, छेरछेरा व माता शाकंभरी जयंती 13 जनवरी, मकर संक्रांति-पोंगल 14 जनवरी, हजरत अली का जन्मदिन 14 जनवरी, शहीद गैंदसिंह का शहादत दिवस 20 जनवरी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती 23 जनवरी। बसंत पंचमी- मां परमेश्वरी जयंती 3 फरवरी, राजिम मेला माघ पूर्णिमा, संत रविदास जन्मदिवस 12 फरवरी, शब-ए -बारात 14 फरवरी, छत्रपति शिवाजी जयंती 19 फरवरी, होलिका दहन 13 मार्च।
महर्षि वाल्मिकी जयंती, महाराजा अजमोढ़ देव जयंती, टेकचंद जी महाराज का समाधि उत्सव, कुंवार पूर्णिमा करम परब त्यौहार 7 अक्टूबर, करवाचौथ व्रत 10 अक्टूबर, दीपावली का दूसरा दिन गोवर्धन पूजा 21 अक्टूबर, भाईदूज दीपावती 23 अक्टूबर, भगवान सहस्रबाहु जयंती 28 अक्टूबर, नामदेव जयंती 1 नवंबर, गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 25 नवंबर, दत्तात्रेय जयंती 4 दिसंबर और शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस 10 दिसंबर।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement