भीषण सड़क हादसा: बस ने पिकअप को मारी टक्कर, 10 की मौत; 25 घायल

admin
Updated At: 18 Aug 2024 at 07:14 PM
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अब मिलेगा सालाना 20 आकस्मिक अवकाश…….
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे मजदूरों की पिकअप को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चों समेत 25 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले करीब 35 से अधिक मजदूर पिकअप में गाजियाबाद से अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे।
रिटायर्ड शिक्षक से 80 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पहुंचे तो यहां एक डग्गामार बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
25 से ज्यादा घायलों का जिला अस्पताल और जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दस लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। दो लोग संभल के बताए जा रहे हैं। जबकि एक की शिनाख्त नहीं हुई है।
भाजपा ने प्रदेशों के लिए नियुक्त किए सदस्यता अभियान प्रभारी, विजय राहतकर को नियुक्त किया गया छत्तीसगढ़ का प्रभारी
मृतकों के नाम
1. मुकुट सिंह पुत्र बच्चू यादव निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
2. सुगरपाल पुत्र गंगाशरण निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
3. दीनानाथ पुत्र जय सिंह निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
4. बृजेश पुत्र भोली सिंह यादव निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
5. शिशुपाल पुत्र राम खिलाड़ी यादव निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
6. बाबू सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
7. गिरिराज पुत्र भगवान सिंह निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
8. ओमकार पुत्र निवासी ऊंचागांव बुलंदशहर
9. अज्ञात
10. अज्ञात
दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही अधिकारियों को पीड़ितों को जल्द इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement