होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BuCG CongressCg bugetBus accidentBJP INDIAचैंपियंस ट्रॉफी 2025:

पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई लोगों के मौत की खबर, मची अफरातफरी

Featured Image

admin

Updated At: 06 Feb 2024 at 06:34 PM

 मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट विस्फोट होने की खबर सामने आई है। शहर के रहटा रोड पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। घटना का पता चलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है। हादसे के चलते कई लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है। दरअसल, शहर में बनी एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से उसके नजदीक के 50 से अधिक घरों में भीषण आग लग गई है। फैक्ट्री में विस्फोट इतना भीषण था कि आवाज सुनते ही लोग वहां से भागते नजर आए। हादसे का पता चलते ही पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की टीम मौक पर पहुंच कर अपना रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हरदा के बैरागढ़ नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह ब्लास्ट के बाद आग लग गई। जिस पटाखा फैक्ट्री में यह आग लगी है वह राजू अग्रवाल नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाल लिया है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह फैक्ट्री मगरधा रोड पर स्थित है। घटना में कुछ लोगों की मौत की भी खबर है, वहीं घायलों की संख्या बढ़ सकती है। 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में उस समय 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत हरदा मगरदा रोड पर स्थित एक फटाका फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट होने लगा देखते ही देखते पूरा क्षेत्र धुएं में तब्दील हो गया। घर में बैठे लोगों को अचानक ब्लास्टिंग की आवाज आई पूरे शहर में सन्नाटा मच गया। आपको बता दें कि हरदा के आसपास पटाखे की कहानी अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं। मीडिया द्वारा कई बार प्रशासन के संज्ञान में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पटाखा फैक्ट्री के बारे में समाचार प्रकाशित किए गए हैं लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। फैक्ट्री पर अंकुश नहीं लगाया गया जिसका नतीजा यह हुआ कि पूर्व में कई लोगों की जान ले चुकी इन फटाका फैक्ट्री ने अब पूरे शहर की सुरक्षा को हिला कर रख दिया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Featured Image

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Featured Image

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

Featured Image

TRAI के आदेश के बाद : जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने लॉन्च किए नए सस्ते प्लान, जानें डिटेल्स

Advertisement