पति-पत्नी ने एक-दूसरे को पेट्रोल डालकर जलाया

admin
Updated At: 20 Dec 2024 at 05:37 PM
बलरामपुर , छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर आग लगा दी। मदनपुर में घरेलू विवाद को लेकर दोनों सड़क पर झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान गुस्से में घर से पेट्रोल उठाकर लाए और फिर एक-दूसरे पर डाल दिया।
आग लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को गंभीर हालत में CHC वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया है। पति-पत्नी दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मदनपुर निवासी मो. शमशाद (40) का पत्नी जुलेखा बेगम (36 से गुरुवार शाम विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों घर से बाहर निकलकर सड़क पर लड़ने लगे।
इस दौरान पति शमशाद घर में पेट्रोल से भरा डिब्बा (जेरी कैन) लेकर बाहर निकला और पत्नी पर डालने लगा, इस दौरान पत्नी जुलेखा ने भी उसी डिब्बे से पति पर पेट्रोल छिड़क दिया। विवाद के बीच मो. शमशाद ने जैसे ही माचिस जलाई, दोनों आग की लपटों की चपेट में आ गए।
दोनों को आग की लपटों में घिरा देख आसपास के लोगों और परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। हादसे में मो. शमशाद करीब 80 फीसदी से अधिक झुलस गया है। पत्नी जुलेखा बेगम भी 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई है।
CHC वाड्रफनगर में दोनों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मो. शमशाद के शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलस गया है, जिसके चलते उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं जुलेखा बेगम भी काफी झुलस गई है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement