शादी के सात महीने बाद हुआ खूनी खेल: : पत्नी की हत्या कर पति ने दी जान, चरित्र पर शक बना वजह

Sameer Irfan
Updated At: 16 May 2025 at 09:12 PM
सात महीने पहले शादी के बंधन में बंधे एक नवविवाहित जोड़े की जिंदगी खून और फांसी के फंदे पर खत्म हो गई। पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते उसने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर खुद भी पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।
बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के पथरीकला गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सात महीने पहले विवाह बंधन में बंधे यशवंत वर्मा (25) ने अपनी पत्नी नंदनी वर्मा (20) की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद खेत में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों के अनुसार, यशवंत को नंदनी के चरित्र पर संदेह था। इस वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले ही वह नंदनी को उसके मायके से लेकर घर लौटा था। शुक्रवार को एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई कि यशवंत ने गुस्से में आकर नंदनी की गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद यशवंत घर से निकल गया और कुछ ही देर में गांव से थोड़ी दूरी पर एक खेत में जाकर पेड़ से फांसी लगा ली। जब परिवार वालों को कुछ समय तक कोई पता नहीं चला तो खोजबीन शुरू हुई। पहले घर में नंदनी की लाश मिली, फिर खेत में यशवंत का शव पेड़ से लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही परपोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement