*छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 5 करोड़ से पार ....18 वर्ष से अधिक की 94 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके........अब तक 72.95 लाख लोगों को प्रिकॉशन डोज भी*

admin
Updated At: 03 Oct 2022 at 08:22 PM
रायपुर. 3 अक्टूबर 2022.
छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा पांच करोड़ को पार कर गया है। कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश भर में अब तक (2 अक्टूबर तक) कुल पांच करोड़ दस हजार 332 टीके लगाए गए हैं। इनमें से दो करोड़ 24 लाख 49 हजार 317 टीके प्रथम डोज के रूप में, दो करोड़ दो लाख 65 हजार 722 द्वितीय डोज के रूप में और 72 लाख 95 हजार 293 टीके प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाए गए हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक की 94 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। वहीं 15 वर्ष से 18 वर्ष के 62 प्रतिशत किशोरों को इसका दोनों टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश में 12 वर्ष से 14 वर्ष के 55 प्रतिशत बच्चों को भी इसकी दोनों खुराक दी जा चुकी है।
राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 85 लाख 13 हजार 230 नागरिकों, 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दस लाख 21 हजार 128 किशोरों और 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सात लाख 31 हजार 364 बच्चों को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। राज्य में 17 लाख 78 हजार 411 स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के लोगों तथा 18 वर्ष से 59 वर्ष के 55 लाख 16 हजार 822 नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement