होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


EciHadtalCUET PG 2025CRiareFirinigAgniveer bharti

एक झटके में हँसता खेलता परिवार तबाह : टोनही के शक में 6 माह के मासूम सहित चार लोगों की निर्मम हत्या

Featured Image

admin

Updated At: 13 Sep 2024 at 05:54 PM

अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत कसडोल। बलौदाबाजार जिले के कसडोल से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। गुरूवार की शाम को एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में आरोपियों ने 6 माह के दुधमुहे बच्चे को भी नहीं बख्शा। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस दल बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र की है। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस : सीएम विष्णुदेव साय ने सड़क हादसों पर जताई चिंता, धार्मिक मामलों में तुरंत एक्शन लेने के निर्देश कसडोल थाना क्षेत्र का छरछेद गांव जिसने कभी स्वच्छता के क्षेत्र में अपना डंका बजवाकर पूरे प्रदेश में अपनी अलग ही पहचान बनाई थी। गुरुवार की शाम यह गांव फिर एक बार सुर्खियों में आ गया लेकिन इस बार यह गांव किसी अच्छे काम की वजह से नहीं, बल्कि अंधविश्वास के चलते हुए चार लोगों की हत्या की वजह से सुर्खियों में आया है। एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से हड़कंप ,आरोपियों ने एक मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा बता दें कि गुरुवार की शाम चैतराम केंवट, उसकी 2 बहनें और चैतराम का भांजा घर में शाम के समय हंसी- ठिठोली करते हुए एक साथ बैठे थे। तभी चैतराम के पड़ोस में रहने वाले रामनाथ पाटले, दीपक पाटले और दिल कुमार पाटले हाथों में कुल्हाड़ी लेकर घर में दाखिल हुए और एक-एक कर घर के चारों सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया। इस खूनी खेल में मौत के सौदागरों ने एक नन्हे बच्चे को भी नहीं छोड़ा, जिसे दुनिया में आए सिर्फ 6 माह ही हुए थे। अंधविश्वास बनी हत्या की वजह ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के पड़ोस में रहने वाले रामनाथ पाटले के घर में किसी बच्चे की तबियत हमेशा खराब रहती थी। आरोपियों ने बच्ची को ठीक करने के लिए झाड़-फूंक का सहारा लिया। उन्हें शक था कि, उनके पड़ोसी चैतराम के परिवार ने ही बच्ची पर जादू-टोना किया है। इसी शक में उन्होंने चैतराम के परिवार पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर अंदर का नजारा देख सन्न रह गई पुलिस गुरूवार की शाम घटना की सूचना मिलने के बाद कसडोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घर के अंदर जाकर देखा तो पुलिस की भी रूह कांप उठी। दरअसल आरोपियों ने सभी को इतनी बेरहमी से मारा था कि, घर में पड़े शव क्षत-विक्षत हो गए थे। एक साथ 4 लाशें पड़ी हुई थी और खून के छींटे पूरे घर में बिखरे हुए थे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement