होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistanfouren**Rape on pretext of marriage, accused arrested**

हर्ष और भारती की शादी में घरवाले बने थे विलेन, ऐसे मुकम्मल हुई दोनों की प्रेम कहानी

Featured Image

admin

Updated At: 03 Dec 2022 at 10:17 PM

प्यार को सभी रिश्ते से बड़ा और खास माना गया है, क्योंकि न यह रंग देखता है न उम्र और न ही मजहब...प्यार तो बस हो जाता है, किसी भी वक्त और किसी से भी। कुछ ऐसी ही प्रेम कहानी है, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की। आज दोनों की शादी की सालगिरह है। इस खास मौके पर आज चलिए आपको बताते है उनकी प्रेम कहानी के बारे में ....कॉमेडी क्वीन भारती सिंह उन हस्तियों में से हैं जो अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से सबका दिल जीत लेती हैं। सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं भारती पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को एकसाथ खूब पसंद किया जाता है। दोनों साथ में न सिर्फ अच्छे दिखते हैं बल्कि इनकी जोड़ी भी एक आदर्श जोड़ी कही जाती है।हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' में हुई थी। कॉमेडी सर्कस में भारती कंटेस्टेंट थीं, जबकि हर्ष लिम्बचिया एक स्क्रिप्ट राइटर थे। कॉमेडी सर्कस में दोनों मिले और दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई। कुछ साल तक इन दोनों का रिलेशनशिप चला। हर्ष लिम्बाचिया ने दोस्ती के एक साल बाद भारती सिंह से अपने प्यार का इजहार कर दिया। भारती ने उनका प्रपोजल देखा तो वह खुशी से फूली नहीं समा रही थीं। बल्कि उनको ये भी यकीन नहीं हो रहा था कि हर्ष वाकई उनको पसंद कर सकते हैं, उनसे प्यार कर सकते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं। लेकिन भारती अपने मोटापे की वजह से यह सोचती थी कि कोई भी पतला और स्मार्ट लड़का उन्हें प्यार क्यों करेगा? इसलिए वह प्यार मोहब्बत के बारे में कभी सोचती ही नहीं थीं और न ही किसी राजकुमार की ख्वाहिश रखती थीं।प्यार और शादी का फैसला करने के बाद भी दोनों की मुश्किलें आसान नहीं थीं। जिस तरह से फिल्मों में इमोशनल सीन और हीरो हीरोइन की शादी में रुकावट आती है। उसी तरह भारती और हर्ष की लव स्टोरी में भी दोनों के घर वाले विलेन बन गए थे। हर्ष और भारती ने जब अपने-अपने घरवालों को एक दूसरे के बारे में बताया तो दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। दोनों के घरवालों ने कहा ये शादी कभी नहीं हो सकती और सबसे ज्यादा भारती के परिवारवाले इस शादी के खिलाफ थे। लेकिन हर्ष और भारती ने हार नहीं मानी वह अपने इरादे पर अटल थे। तब इनके सच्चे प्यार के आगे दोनों परिवार को हार माननी पड़ी और भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी के लिए राजी होना पड़ा।7 साल तक रिलेशन में रहने के बाद हर्ष और भारती ने मई 2017 में सीक्रेटली शादी की थी। दोनों ने 1 जून को सभी को ये गुड न्यूज दी थी। फिर महीनों बाद दोनों ने अपनी शादी की डेट की अनाउंसमेंट की। भारती और हर्ष ने 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी। दोनों की शादी को पांच साल हो गए हैं। भारती अपने वजन के बारे में भी शुरू से ही खुलकर बोलती आ रही हैं वह अपने वजन के बारे में बात करने से कभी हिचकिचाती नहीं है। मीडिया से बातचीत के दौरान भारती ने बताया था, 'मैं सोचती थी कि मैं मोटी हूं और मेरे घरवाले कोई मोटा-सा लड़का ढूंढ़कर मेरी शादी कर देंगे। पर हर्ष ने पहली बार जब 'आई लव यू’ लिखकर भेजा तो मैं समझ नहीं पाई कि यह स्क्रिप्ट का हिस्सा है या फिर सच है'। भारती ने बताया था, 'हर्ष जैसे पतले शख्स की तो तस्वीर भी कभी मेरे दिमाग में नहीं थी, लेकिन उसने मुझे प्यार करना सिखा दिया'। वहीं दूसरी ओर हर्ष का कहना है, भारती मेरे लिए परफेक्ट हैं। मोटे और पतले से क्या होता है। भारती दिल की बहुत अच्छी है। मैं उसके नेचर और पर्सनैलिटी से प्यार करता हूं'।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement