होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

युवा एवं महिला सम्मलेन में परमपूज्य बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम ने कहा -"मनुष्य शरीर की उपयोगिता को समझें"

Featured Image

admin

Updated At: 25 Jul 2024 at 01:56 PM

एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मंत्रीमंडल के सदस्य, नेताप्रतिपक्ष सहित विधायकगण भी लेंगे हिस्सा वाराणसी अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम, अवधूत भगवन राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया राज्य प्रशासनिक सेवा और सचिवालय सेवा के अफसरों के तबादले गोष्ठी में सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष परमपूज्य बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी ने युवा एवं महिला सम्मलेन में उपस्थित युवाओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत से भटकाव हैं हमारे सामने, बहुत सी चीजों से हमलोग भटक जाते हैं। समय निकला जा रहा है पता नहीं लग रहा है, कल जो हमारे बीच में थे, वह अब चले गए, हमलोग भी उसी अवस्था से गुजर के यहाँ से चले जायेंगे। हमारे साथ जाएगा क्या? हमारे साथ हमारे संस्कार जाएंगे, हमारे कर्म जाएंगे। भोग किसी का कटता नहीं है, उसको भोगना ही पड़ता है। बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा 04 अगस्त को निःशुल्क मिरगी चिकित्सा शिविर का आयोजन उन्होंने आगे कहा कि हम ऐसा कृत्य ही ना करें कि हमें दुःख-कष्ट झेलना पड़े। ऐसे स्थान पर आकर हमें यही शिक्षा मिलती है कि इसको भी हम झेल लेंगे। क्योंकि हमारी या किसी और की त्रुटि के कारण ही हम इस कष्ट को झेल रहे हैं। उसके लिए भी हमें रोना नहीं है, पश्चाताप नहीं करना है। जीवन में आत्मबल होना चाहिए। यह ऐसे ही स्थान से, उन महापुरुषों की वाणियों से, उनकी कृतियों से, उनके कार्यों से ही प्राप्त होगा। क्योंकि यह विवेक किसी स्कूल, कॉलेज में कहीं नहीं मिलता है। छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 368 अटल टिंकरिंग लैब्स का सफल संचालन परमपूज्य बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी ने कहा कि हम सब लोग देख रहे हैं कि जीव ही जीव का भोग कर रहा है। ‘जीव जीवस्य भोजनम्’। मनुष्य शरीर की उपयोगिता को समझने की कोशिश करिए। जो अभी युवा लोग हैं उनको समझाना बहुत आवश्यक है कि मनुष्य की उपयोगिता क्या है। आज जो यह देव दुर्लभ मनुष्य शरीर हमें मिला है इसके साथ हम अन्याय करेंगे, अत्याचार करेंगे तो उसका प्रतिफल हमें भोगना ही पड़ेगा। हमें कहीं पहुँचना है तो हमें ही चल कर पहुँचना होगा। पर्यावरण: अब झरने भी गिने जाएंगे… जल संकट से निपटने के लिए नैसर्गिक जल सरिताओं को सहेजना बेहद जरूरी उन्होंने कहा कि इस संसार में हमको कुछ-न-कुछ करना है, आगे बढ़ते रहना है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप कुछ न करिए या पीछे ही रहिए। आप आगे बढ़ें, लेकिन सबसे पहले आपको अध्यात्म का अवलंबन लेना ही पड़ेगा। बगैर उसके हमारा जीवन पूर्ण जीवन नहीं है। वह विवेक, वह बुद्धि, वह समझ हमें अपने ध्यान-धारणा से मिलेगी। अपने कार्यों को करने के पश्चात् या उसके पूर्व या उसके मध्य में जब भी हमें समय मिले हमलोग करेंगे तो एक समझ हममें आएगी। जब वह अनुभूति होने लगेगी तो आपको सभी व्यर्थ लगने लगेगा। बाजार से गुजरा हूँ, खरीदार नहीं हूँ। जल्द ही कुछ प्रमुख निगम और मंडलों में की जाएगी नियुक्ति, सीएम साय की राष्ट्रीय नेताओं से हुई चर्चा में बनी सहमति परमपूज्य बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी ने कहा कि अध्यात्म की शक्ति को जगाने के बाद संसार में रहते हुए, सब कुछ करते हुए भी हमारी अंतरात्मा, हमारी मनोदशा इस प्रकार की हो जाएगी कि हमें वह दुख कष्ट के बारे में जानकारी होगी, संसार के बारे में, सांसारिकता के बारे में जानकारी होगी तब हम किसी भी कार्य को चाहे किसी भी क्षेत्र में हो उसको करने में सक्षम होंगे। भारत का परचम लहराने वाले चंद्रयान-3 को विश्व अंतरिक्ष सम्मान से नवाजा जाएगा ,इटली में 14 अक्तूबर को दिया जाएगा पुरस्कार परमपूज्य बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी ने कहा कि किसी का भला करते हैं, किसी को कुछ देते हैं तो बहुत अच्छा भी लगता है। उसका जो प्रतिफल होता है वह हमें प्राप्त होता है बहुत बड़ी आंतरिक संतुष्टि मिलती है। यह नहीं कह रहा हूं कि कोई निकम्मा आदमी को आप देते रहिए उसका भी जीवन बर्बाद करिए। जैसे हमारे देश में भी देख रहे हैं कि अपना वोट लेने के लिए सबकुछ फ्री में बाँटते जा रहे हैं। इससे लोग और भी निकम्मा हो गए कि अब तो पैसा आ ही रहा है हमको कुछ करना ही नहीं है। क्यों हम काम करें जब बिना मेहनत के आ रहा है। लेकिन जिस दिन बंद हो जाएगा उस दिन तो अराजकता होगी क्योंकि आदत पड़ गई है। आदत एक ऐसी चीज है जो जल्दी छूटती नहीं है। जैसे हम कोई पौधा लगाते हैं और उसमें रोज पानी देते रहेंगे तो उसकी जड़ें पानी लेने के लिए ऊपर आ जाया करेंगी। क्योंकि उसकी आदत बन जाती है। दो दिन पानी नहीं दीजिए तो सूखने लगेगा। और यदि उसको बढ़िया से जमीन तैयार करके, गड्ढा खोद के खाद देकर, उसी में पानी डाल दिए, गर्मी में या बरसात के बाद कभी भी, किसी भी मौसम में और उसमें पानी डालने के बाद पौधे को लगाकर सूखी मिट्टी ऊपर से डालकर खूब दबा दिए तो उसकी आदत बन जाएगी नीचे ही से पानी लेने की। फिर उसको लम्बे समय तक पानी देने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। क्योंकि उसकी आदत बन गई है। वह नीचे अपनी जड़ों को ले जा रहा है और नीचे ही से पानी ले ले रहा है। वह स्वपोषित हो जाता है। यही गुण, यही स्वभाव यदि हमलोगों में हो जाय तो हमलोग भी आत्मनिर्भर बन जायेंगे। यही सब बताया जाता है आश्रमों में, यहाँ आकर आप अपनी जड़ों को मजबूत करें। अपनी जड़ों को कहाँ रखना है उसके बारे में भी हमलोग सोचें। महापुरुषों की बातों का अवलंबन लें। भारत का परचम लहराने वाले चंद्रयान-3 को विश्व अंतरिक्ष सम्मान से नवाजा जाएगा ,इटली में 14 अक्तूबर को दिया जाएगा पुरस्कार उन्होंने कहा कि धर्म, हम कहते हैं- कि हमारा सुबह का धर्म, दोपहर का धर्म, शाम का धर्म, रात का धर्म, माता-पिता के सामने का धर्म, बड़ों के सामने का, छोटों के सामने का, बुजुर्गों के सामने का, समाज में जिसकी जो भी परिस्थिति है उनके सामने का धर्म, तो हमारा धर्म यही है। हमारी संस्था भी विशुद्ध आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था है। बगैर आध्यात्मिक हुए समाज में टिक नहीं पायेंगे। जैसा आज का समाज है वह तो बर्बाद करके रख दे रहा है। हमारे अगुआ लोगों का जो चरित्र है, कार्य है, वही देख रहा है कि सब कुछ झूठ-साँच चल रहा है। सत्य में जो शक्ति होती है उसको हमलोग पहचानें। उसको भी पहचानना जरूरी है। सरकारी कर्मचारी भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में हो सकेंगे शामिल, हटा प्रतिबंध उन्होंने कहा कि सत्य बोलने की दुहाई देंगे तो हमसे बड़ा झूठा भी कोई नहीं होगा। हम जानते हैं किसी चीज को किसी को देने से उसका नुकसान होगा, बीमार होगा, उसकी जान भी जा सकती है, लेकिन सत्य कहकर उसको दे देंगे तो उसका नुकसान होगा। जिस तरह माँ के पास मिठाई होती है, बच्चा माँगता है तो माँ झूठ बोल देती है कि नहीं है। तो यह झूठ नहीं है। वही बड़ा सत्य है कि उसका स्वास्थ्य उसके दांत, उसका पेट खराब होगा इस चीज देने से। आप अपने कर्म पर ध्यान दीजिए, अपने-आप पर ध्यान दीजिए, अपने-आप पर विश्वास करना सीखें। अपने-आप पर विश्वास करिए, दूसरे पर विश्वास करेंगे तो हो सकता है धोखा भी खा जायँ। विश्वास भी अति आवश्यक चीज है बिना विश्वास के कुछ नहीं होता है। बलौदाबाजार कांड पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव इस सम्मलेन की अध्यक्षता प्रयागराज की डॉ० वीणा सिंह ने किया। अन्य वक्ताओं में राष्ट्रदीप सिंह, यदुनाथ शाहदेव, सिद्धार्थ गौतम, अलोक सिंह, आशुतोष बहादुर, सीमा सिंह, शशि सिंह, डॉ० नेहा ठाकुर, सुश्री जाह्नवी, सुश्री शुभ्रा ने अपने विचार व्यक्त किये। पूर्णिमा, शालिनी, रेखा और नचिकेता ने भजन गाया तथा राशी ने मंगलाचरण किया। सञ्चालन सुष्मिता ने तथा संस्था के मंत्री डॉ० एस०पी० सिंह जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पहल : लॉ यूनिवर्सिटी लड़कियों को देगा पीरियड्स के दौरान छुट्टी, ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला विवि इससे पूर्व प्रातः 7 बजे सफलयोनि का सामूहिक पाठ किया गया और 8 बजे से श्री सर्वेश्वरी समूह का 63वाँ अखिल भारतीय वार्षिक अधिवेशन संस्था अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। इस अधिवेशन में श्री सर्वेश्वरी समूह की देश भर में फैली शखाओं के पदाधिकारियों ने अपने जनसेवा के कार्यों का दिशा निर्देश संस्था के केन्द्रीय पदाधिकारियों से प्राप्त किया और अपने सुझाव व अपनी शाखा द्वारा भविष्य में किये जाने वाले जनसेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। प्रदेश में धर्मांतरण के चार साल में बने 18 प्रकरण,गृहमंत्री ने विधायक गोमती साय के सवाल पर दिया जवाब उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर पर्यावरण के रक्षार्थ कुल 2200 फलदार व छायादार पौधों का वितरण भी श्रद्धालुओं में किया गया।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement