IND vs AUS Score: दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया की वापसी, भारत की बढ़त 400 पार

admin
Updated At: 24 Nov 2024 at 07:00 PM
ऑस्ट्रेलिया ,भारत ऑर ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का अंत बिना किसी विकेट के नुकसान पर 172 रनों के साथ किया था और मेजबान टीम पर 218 रनों की बढ़त ले ली थी। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 90 रन बनाकर नाबाद लौटे थे और कुछ ही देर में उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया। वहीं केएल राहुल 62 से बढ़कर 77 रनों तक ही ले जा पाए।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपनी बढ़त को 400 के पार पहुंचा दिया है। दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वापसी तो की और भारत के तीन विकेट लिए। लेकिन टीम इंडिया 400 से ज्यादा की बढ़त लेने में सफल रही।
भारत का पांचवां विकेट गिर गया है। ध्रुव जुरेल पवेलियन लौट गए हैं। कमिंस ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। भारत ने रिव्यू लेकिन ये सफल नहीं रहा और जुरेल को वापस जाना पड़ा। भारत का चौथा विकेट गिर गया है। ऋषभ पंत आउट हो गए हैं। नाथन लियोन की गेंद को आगे बढ़कर मारने के प्रयास में पंत स्टंप हो गए। पंत सिर्फ एक रन ही बना सके।
यशस्वी जायसवाल की पारी का अंत हो गया है। मार्श ने उन्हें स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ भारत का तीसरा विकेट गिर गया। भारत का ये तीसरा विकेट 313 रनों पर गिरा। यशस्वी जायसवाल ने अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। 88वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर यशस्वी ने अपने 150 रन पूरे किए।
दिन के दूसरे सेशन की पहली ही गेंद पर भारत को झटका लग गया। जोश हेजलवुड ने पडिक्कल को आउट कर दिया। पडिक्कल ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को खेला जो उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई। भारत का स्कोर इस समय 275 रन है। ये भारत का दूसरा विकेट है।
तीसरे टेस्ट मैच के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। ये सेशन भारत के नाम रहा है। भारत ने अपनी बढ़त को 321 रनों तक पहुंचा दिया है। यशस्वी जायसवाल ने इस सेशन में अपना शतक पूरा किया। भारतीय टीम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से ऑस्ट्र्रेलिया को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। टीम इंडिया की बढ़त 300 पार की हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की हालत पतली होती दिख रही है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement