लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलेगा भारत! कुल छह टीमें रेस में, जानें पूरा समीकरण

admin
Updated At: 09 Jan 2023 at 06:49 PM
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला जून के महीने में होना है। इस आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल लगातार दूसरी बार इंग्लैंड में हो रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शुरुआती दो स्थान पर रहने वाली टीमें जून के महीने में ओवल के मैदान पर भिड़ेंगी। हालांकि, फाइनल मैच से लगभग तीन महीने पहले मार्च में ही यह तय हो जाएगा कि खिताबी जंग किन दो टीमों के बीच होनी है। दुनियाभर की कुल 12 टीमों के पास आईसीसी की तरफ से टेस्ट क्रिकेट खेलने की मान्यता है और ये सभी टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती हैं। हालांकि, आयरलैंड और अफगानिस्तान को 2018 में ही टेस्ट खेलने की अनुमति मिली है और ये दोनों देश पर्याप्त मात्रा में टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं। इसी वजह से ये दोनों टीमें टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका का भी हिस्सा नहीं हैं। कुल 10 टीमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं और इनमें से चार टीमें अब तक फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। कुल छह टीमें अभी भी फाइनल की रेस में बनी हुई हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और भारत का फाइनल खेलना लगभग तय हो चुका है। अब कोई बड़ा उलटफेर होने पर ही ऑस्ट्रेलिया या भारत की टीम फाइनल से बाहर होगी। यहां हम बता रहे हैं कि सभी टीमों के फाइनल में पहुंचने के क्या समीकरण हैं...
टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | अंक % |
---|---|---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 15 | 10 | 1 | 4 | 136 | 75.56 |
भारत | 14 | 8 | 4 | 2 | 99 | 58.93 |
श्रीलंका | 10 | 5 | 4 | 1 | 64 | 53.33 |
दक्षिण अफ्रीका | 13 | 6 | 6 | 1 | 76 | 48.72 |
इंग्लैंड | 22 | 10 | 8 | 4 | 124 | 46.97 |
वेस्ट इंडीज | 11 | 4 | 5 | 2 | 54 | 40.91 |
पाकिस्तान | 14 | 4 | 6 | 4 | 64 | 38.10 |
न्यूजीलैंड | 11 | 2 | 6 | 3 | 36 | 27.27 |
बांग्लादेश | 12 | 1 | 10 | 1 | 16 | 11.11 |
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख
Advertisement