भारत ने दूसरी बार जीता टी20 विश्व कप, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया, मैन ऑफ द मैच चुने गए विराट कोहली, बोले- 'यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप', बधाइयों का सिलसिला जारी

admin
Updated At: 30 Jun 2024 at 05:38 AM
रिटायरमेंट की उम्र में हुई बढ़ोतरी,कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले,अब इस आयु में होंगे सेवानिवृत्त…
भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
17वें ओवर में भारत ने मैच पलटा। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। तब मिलर और क्लासेन क्रीज पर थे। आखिरी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन चाहिए थे। इसके बाद 17वें ओवर में हार्दिक ने क्लासेन को आउट किया और मात्र चार रन दिए। 18वें ओवर में बुमराह ने यानसेन को आउट किया और दो रन दिए। 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर मिलर को आउट किया। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इसकी अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया। आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से जीत हासिल की।
मुख्यमंत्री की विशेष पहल से मिली नागरिकों को नई सुविधा
विराट कोहली के बारे में कहा जाता है कि वे बड़े मुकाबलों के प्लेयर हैं। यानी बड़े मैचों में बड़ी पारी खेलते हैं। टी20 विश्व कप के फाइनल में यही देखने को मिला।
इस मुकाबले से पहले विराट ने इस टी20 विश्व कप में 7 मैच खेले थे और कुल 75 रन बनाए थे। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कितनी अहम रही यह पारी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट की इस पारी को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कारण - भारत ने जब एक के बाद एक विकेट खोना शुरू कर दिया था, तब विराट ने एक छोर संभाले रखा।
कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद विराट ने पहले अक्षर पटेल और फिर शिवम दुबे के साथ साझेदार चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की।
महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को चौथी किश्त नहीं मिली – दीपक बैज
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली का प्रदर्शन
मैच-1: आयरलैंड के खिलाफ 1 रन
मैच-2: पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन
मैच-3: यूएसए के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए
मैच-4: कनाडा के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द हुआ
मैच-5: अफगानिस्तान के खिलाफ 24 रन
मैच-6: बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन
मैच-7: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए
मैच-8: इंग्लैंड के खिलाफ 9 रन बनाए
मैच-9: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की पारी खेली

Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement