ग्लू से चिपकाए जूते, खुद हवाई यात्रा का खर्च उठाया, तब जाकर एशियाई चैंपियन बनीं भारत की बेटियां

admin
Updated At: 10 Mar 2023 at 10:24 PM
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर सिर आंखों पर बिठाई गईं पिंकी, नैनमोनि सैकिया, लवली चौबे और रूपारानी की उपलब्धि कुछ माह बाद ही भुला दी गई। 10 दिन पहले यही चारों बेटियां इपोह (मलयेशिया) में पहली बार एशियाई चैंपियन बनीं, लेकिन इन चारों समेत पूरी टीम को खुद से पैसा लगाकर इस चैंपियनशिप में खेलना पड़ा। नैनमोनि ने तो अर्जुन अवार्ड की पुरस्कार राशि से यह टूर्नामेंट खेला। पिंकी के तो चैंपियनशिप के दौरान जूते फट गए। उनके पास अतिरिक्त बॉलिंग जूते नहीं थे। उन्होंने ग्लू से जूते चिपकाकर टूर्नामेंट खेला। राष्ट्रमंडल खेलों की तरह यह पहली बार था जब लॉन बॉउल फोर में भारत ने स्वर्ण जीता। 20 से 26 फरवरी को हुुई इस चैंपियनशिप में भारत ने एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य जीता। चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए साई ने शिविर लगाने में मदद नहीं की। नतीजन भारतीय बॉलिंग संघ ने उधार के पैसे लेकर गुवहाटी में शिविर में लगाया। हालांकि तैयारियों के लिए शिविर मलयेशिया में लगना था, लेकिन अंतिम क्षणों में पैसे कम पड़ जाने के कारण इसे रद्द कर गुवहाटी में तैयारियां कराई गईं। शिविर में भी खिलाड़ी अपने पास से पैसा खर्च कर पहुंचे। राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से भारतीय बॉलिंग संघ को अब तक साई से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है। अदालत की ओर से खेल संघों की आर्थिक मदद रोके जाने के आदेश के बाद से ऐसा हुआ है। संघ ने चैंपियनशिप के लिए खिलाडिय़ों की किट और तैयारी शिविर को अपने पास से पैसों का इंतजाम कर लगाया, लेकिन उसके पास टीम भेजने और इपोह में ठहराने का पैसे नहीं थे। टीम से जब इस बारे में चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें यह टूर्नामेंट हर हालत में खेलना है। इसके बाद सभी ने हवाई यात्रा का खर्च खुद उठाया।
नैनमोनि कहती हैं कि उन्होंने अर्जुन अवार्ड की पुरस्कार राशि से हवाई यात्रा का टिकट लिया। पिंकी कहती हैं कि राष्ट्रमंडल खेलों की सफलता के बाद कम से कम उनके साथ इतना किया जाना चाहिए था कि उन्हें हवाई यात्रा का खर्च खुद न उठाना पड़ता। बॉलिंग संघ के पास इतना पैसा ही नहीं था कि टीम का खर्च उठाता। इसके बाद ही खिलाडिय़ों ने खेलने के लिए हवाई यात्रा का खर्च उठाने का फैसला लिया। इस टूर्नामेंट में पहली बार पुरुष सिंगल्स में पुतुल ने रजत पदक जीता। वह भी अपने खर्च पर गए थे। बॉलिंग संघ के एक पदाधिकारी का कहना है कि उन्हें कहीं से आर्थिक मदद नहीं मिल रही है, जितना पैसा उन्होंने जुटाया उसे तैयारियों पर लगा दिया। खिलाडिय़ों के पास खुद का खर्च कर खेलने के अलावा कोई चारा नहीं था।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement