नक्सल इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन: : तीन राज्यों की सीमा पर भारत का निर्णायक वार, हिड़मा-दामोदर-देवा की घेराबंदी, 5 हजार जवान मोर्चे पर

Faizan Ashraf
Updated At: 24 Apr 2025 at 12:31 PM
छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमा पर भारत ने अब तक का सबसे बड़ा और निर्णायक नक्सल विरोधी अभियान शुरू कर दिया है। ऑपरेशन में देश के मोस्ट वांटेड करीब 300 नक्सली कमांडरों को घेरने की रणनीति पर काम हो रहा है। अभियान की कमान DRG, STF, कोबरा, CRPF, बस्तर फाइटर, महाराष्ट्र की C60 कमांडो और आंध्र प्रदेश की ग्रेहाउंड्स जैसे विशेष बलों के हाथों में है, जिन्हें भारतीय वायुसेना का हवाई समर्थन भी प्राप्त है।
अब तक की कार्रवाई में 5 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं सूत्रों के अनुसार, हिड़मा, देवा, दामोदर जैसे शीर्ष नक्सली लीडर अपनी बटालियन के साथ घेरे में हैं।
ऑपरेशन का केन्द्र: कररेगुट्टा और नीलम सराय की पहाड़ियाँ
मुख्य फोकस क्षेत्र कररेगुट्टा और नीलम सराय की पहाड़ियों को बनाया गया है, जहां नक्सलियों की बड़ी उपस्थिति की खुफिया सूचना के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। DRONE और MI-17 हेलिकॉप्टर की मदद से इलाके की निगरानी और जवानों की रसद आपूर्ति जारी है।
जमीनी हकीकत:
5,000 से अधिक जवान तैनात
नक्सलियों की बटालियन क्रमांक 1 और 2 की मौजूदगी
DKSZCM, DVCM, ACM और केंद्रीय कमेटी के कैडर एक्टिव
12 घंटे से अधिक समय से जारी ऑपरेशन
नक्सलियों के पास राशन-पानी की भारी कमी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन पर कहा,
> "पिछले 15 महीनों में हमारे सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध लगातार साहस और संकल्प दिखाया है। बॉर्डर पर चल रहा यह बड़ा ऑपरेशन निर्णायक साबित होगा। अभी स्थिति स्पष्ट होने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन परिणाम हमारे पक्ष में होगा।"
तीन राज्यों से समन्वय
बीजापुर, गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) और भद्राद्री (तेलंगाना) में उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारी लगातार ऑपरेशन पर निगरानी रखे हुए हैं। यह अभियान सिर्फ एक मुठभेड़ नहीं, बल्कि नक्सलवाद के अंत की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement