अधिकारी कर्मचारियों को मंत्रियों से मिलने अनुमति लेने की अनिर्वायता हिटलर शाही - कांग्रेस

admin
Updated At: 20 Jun 2024 at 12:19 AM
बृजमोहन अग्रवाल ने कैबिनेट की बैठक में मंत्री पद से दिया इस्तीफा
रायपुर/19 जून 2024। अधिकारी कर्मचारियों को मंत्रियों से मिलने के पहले अनुमति लेना हिटलर शाही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा भाजपा सरकार में बैठे हुये लोग खुद को खुदा समझने लगे है। सत्ता में आने के साथ ही भाजपा अपना लोकतांत्रिक चरित्र खो देती है। इसीलिये उसके नेता सत्ता में आने के बाद जनता से दूरियां बनाना शुरू कर देते है। कर्मचारी अधिकारी अपनी पीड़ा और परेशानी को लेकर मंत्री के पास नहीं जायेंगे तो किसके पास जायेंगे।
बिना अनुमति अधिकारी/कर्मचारी मंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों से अब नहीं मिल पाएंगे,मुलाकात से पहले लेनी होगी विभागीय अनुमति, राज्य शासन ने जारी किया परिपत्र
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा अधिकारी कर्मचारी भी राज्य के मतदाता है। सरकार पर उनका अधिकार केवल शासकीय कर्मचारी होने मात्र से कम नहीं हो जाता है। लोकतंत्र में हर नागरिक का पूरा अधिकार है कि वह अपने जनप्रतिनिधि से सवाल कर सके अपनी समस्या बता सके।
बिना अनुमति अधिकारी/कर्मचारी मंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों से अब नहीं मिल पाएंगे,मुलाकात से पहले लेनी होगी विभागीय अनुमति, राज्य शासन ने जारी किया परिपत्र
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा भाजपा के मंत्री इस लिये लोगो से मिलना नहीं चाहते ताकि उन्हें कोई सीधे समस्या न बता सके तथा दलालो के माध्यम से सौदेबाजी कर के वह समस्याओं का निराकरण करें। यह भ्रष्टाचार करने का एक तरीका भाजपा सरकार ने खोजा है।
मुख्यमंत्री की पहल पर रायपुर, कोरबा और कुनकुरी में मॉडल श्रम अन्न केन्द्र शुरू होंगे
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिये कि कोई कर्मचारी क्यों मंत्री के पास नहीं जा सकता? इसमें क्या अनुशासनहीनता हो जायेगी? अधिकारी कर्मचारी शासन के प्रमुख अंग है। उनके माध्यम से ही सरकार अपने कामों का संपादन करती है। जब मंत्री के पास पहुंचने में ही कर्मचारियों का बंदिश रहेगी तो कैसे वे लोग अपने दायित्वों का निर्वहन कर पायेंगे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement