होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Trible departmentShiv puran katha mayaliKubkuridpiD.El.Ed Teachers Assigned, Verification Starts TodayNagpur Violence

निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूबे; शेयर मार्केट में किस वजह से आई सुनामी?

Featured Image

admin

Updated At: 22 Oct 2024 at 10:21 PM

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक- सेसेंक्स और निफ्टी में 1-1 फीसदी से अधिक गिरावट आई। स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स 4 फीसदी तक गिर गए। सेंसेक्स टॉप 30 में सिर्फ 1 स्टॉक हरे निशान में रहा। निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूब गए। आइए जानते हैं कि किस वजह से क्रैश हुआ भारतीय शेयर बाजार।

  1. भारतीय शेयर बाजार का मूल्यांकन भी काफी अधिक है।
  2. अक्टूबर में FPI ने रिकॉर्ड 82,479 करोड़ रुपये निकाले हैं।
  3. FPI भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 930 अंक और निफ्टी 303 अंक तक गिरकर बंद हुआ। कई स्टॉक में करीब 5 तक गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स टॉप 30 में सिर्फ ICICI बैंक, नेस्ले इंडिया और इन्फोसिस में मामूली तेजी दिखी। बाकी 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। भारतीय शेयर मार्केट में आज की गिरावट से निवेशकों की 9 लाख करोड़ की संपत्ति स्वाहा हो गई। स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स 4 फीसदी तक गिर गए हैं। आइए जानते हैं कि भारतीय बाजार में इस सुनामी की वजह क्या है।
भारतीय बाजार और कई कंपनियों का मूल्यांकन काफी अधिक है। लेकिन, बहुत-सी कंपनियों के नतीजे उनके वैल्यूएशन को जस्टिफाई नहीं कर रहे। बजाज ऑटो, कोटक महिंद्रा बैंक और आरबीएल बैंक इसकी मिसाल हैं। इन सभी के शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद भारी गिरावट देखने को मिली थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों से भी निवेशक खुश नहीं दिखे। फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPI) भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। अक्टूबर में अब तक FPI ने भारतीय इक्विटी से रिकॉर्ड 82,479 करोड़ रुपये निकाले हैं। इससे पहले मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान FPI ने 65,816 करोड़ रुपये मूल्य के भारतीय शेयर बेचे थे। हालांकि, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) खरीदारी से इस नुकसान की भरपाई हो रही, लेकिन वो अभी नाकाफी दिख रही है। भारतीय शेयर बाजार का मूल्यांकन भी काफी अधिक है। यही वजह है कि विदेशी निवेशक चीन और हांगकांग जैसे बाजारों का रुख कर रहे हैं, जो अपेक्षाकृत सस्ते हैं। चीन के सरकार ने वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज का भी एलान किया है। साथ ही, वहां के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दरों में भी कटौती की है। इससे चीन का शेयर बाजार निवेश के लिए और भी ज्यादा आकर्षक बनता जा रहा है। वहीं, भारतीय बाजार डांवाडोल नजर आ रहा है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement