होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistanfouren**Rape on pretext of marriage, accused arrested**

IPL 2025 Auction : पंत और अय्यर के बाद वेंकटेश पर लगी बड़ी बोली, KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा

Featured Image

admin

Updated At: 25 Nov 2024 at 02:12 AM

लखनऊ, मेगा नीलामी का आज पहला दिन है। सऊदी अरब के जेद्दा में यह ऑक्शन जारी है। दूसरे सेट की नीलामी पूरी हो गई है। ऋषभ पंत सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, श्रेयस अय्यर IPL Auction 2025 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। पंजाब किंग्स ने 26. 75 करोड़ रुपये की बोली लगाई। पंजाब को उनका कप्तान शायद मिल गया है। अर्शदीप सिंह तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पंजाब ने आरटीएम यूज करते हुए 18 करोड़ रुपये में खरीदा।आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले यूजवेंद्र चहल को भी पंजाब ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा। केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। संसद का विंटर सेशन कल से;अडाणी पर हंगामे के आसार:19 बैठकें, वक्फ समेत 16 विधेयक लिस्ट में नीलामी में भारत समेत विभिन्न देशों के 577 खिलाड़ी शामिल किये गये हैं। आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले टूर्नामेंट की 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया। मेगा ऑक्शन में शामिल 577 खिलाड़ियों में 12 मार्की खिलाड़ी शामिल हैं। जिन्हें दो सेटों में बांटा गया है। मार्की प्लेयर्स को मेगा नीलामी में सबसे पहले लाया जाएगा। इसके बाद अन्य कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी।
 राजस्थान ने 9.75 करोड़ पर खुद को बाहर कर लिया है और आवेश 9.75 करोड़ में वापस अपनी पुरानी टीम की ओर जाएंगे। राजस्थान से पहले वह लखनऊ का ही हिस्सा थे। लखनऊ ने बाजी जीत ली है। चुनावी नतीजों का दिखेगा असर, मार्केट एनालिस्ट ने बताया कौन-से हैं अहम फैक्टर्स
 प्रसिद्ध कृष्णा पर राजस्थान ने पहला दांव खेला और अब गुजरात भी रेस में आई। गुजरात और राजस्थान की यह भिड़ंत प्रसिद्ध को 4 करोड़ के पार ले गई है। अब प्रसिद्ध पांच करोड़ के पार चले गए हैं। राजस्थान और गुजरात में जंग और तेज हो गई और दोनों लगातार दांव बढ़ा रहे हैं। गुजरात ने प्रसिद्ध के लिए 6 करोड़ का दांव खेला। राजस्थान ने 9 करोड़ का दांव खेल दिया। गुजरात ने प्रसिद्ध पर लेकिन राजस्थान किसी भी हाल में प्रसिद्ध को अपने पाले में करना चाहती है। प्रसिद्ध कृष्णा को 9.50 करोड़ में गुजरात ने खरीदा।
 हेजलवुड की पुरानी टीम आरसीबी में वापस आ गए हैं। मुंबई और बेंगलुरू में जंग चली। हेजलवुड के लिए 9 करोड़ तक पहुंच गई है। हेजलवुड पर बेंगलुरु ने 10 करोड़ का दांव खेला लेकिन मुंबई भी 10.25 करोड़ की बोली के साथ रेस में शामिल। अब यह भिड़ंत मुंबई बनाम बेंगलुरु की हो गई है। हेजलवुड की कीमत 12.50 करोड़ तक पहुंच गई है और हेजलवुड 12.50 करोड़ में बेंगलुरु के हुए। मुख्यमंत्री का दौरा: रायपुर से जशपुर तक व्यस्त कार्यक्रम, NCC और फुटबॉल के समापन में रहेंगे शामिल
 एक करोड़ के बेस प्राइस वाले जितेश शर्मा के लिए लखनऊ और चेन्नई में जंग हुई। दिल्ली भी रेस में आई और अब भिड़ंत दिल्ली और लखनऊ के बीच है। अचानक इस भिड़ंत में बेंगलुरु भी दाखिल हो गई है। पंजाब और बेंगलुरु के बीच जंग जारी है और जितेश पर 5 करोड़ से अधिक का दांव खेला जा चुका है। चेन्नई भी रेस में आ गई है बेंगलुरु ने 6 करोड़ की बोली लगाई है। बेंगलुरु ने सात करोड़ की बोली लगाई है। बेंगलुरु ने 11 करोड़ का दांव खेला है। जितेश 11 करोड़ में बेंगलुरु के हुए।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement